हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Black Coffee vs Milk Coffee: ब्लैक या दूध वाली कॉफी, सेहत के लिए कौन-सी सबसे बेहतर?

Black coffee Vs Milk Coffee: अगर आपको भी कॉफी पीना पसंद है, तो आपको ये भी पता होना चाहिए की ब्लैक कॉफी या मिल्क कॉफी आपके लिए कौन-सी ज्यादा फायदेमंद हो सकती है।  

विज्ञापन
Black coffee Vs Milk Coffee

Black coffee Vs Milk Coffee: जब हम कैफीन युक्त चीजों के बात करते हैं, तो सबसे पहले कॉफी का ही नाम सामने आता है। कॉफी पीना लगभग सभी लोगों काफी पसंद होता है। क्या आप जानते हैं कि इसे लेने के तरीकों पर भी डिपेंड करता है कि ये आपके लिए कितना फायदेमंद हो सकता है। सबसे लोकप्रिय कॉफी किस्मों की बात आती है, तो लोग ब्लैक कॉफी और मिल्क कॉफी पसंद करते हैं। ये दोनो ही एनर्जी बढ़ाने में मदद करते हैं,  लेकिन टेस्ट के मामले में काफी फर्क होता है। आइए जानते हैं कि दोनों में से कौन-सी कॉफी ज्यादा बेहतर है?

कॉफी के फायदे

अगर आप नियमित रूप से कॉफी का सेवन करते हैं, तो इससे वजन कंट्रोल करता है। इसके साथ ही  बीपी, कोलेस्ट्रॉल, शुगर और दिल की बीमारियों के खतरे को कम करने में कारगर साबित हो सकता है। इसके अलावा, ये लिवर को साफ रखने में भी मदद करती है। ये मेटाबॉलिज्म और इम्यूनिटी को मजबूत करती है।

ये भी पढ़ें- कोलन कैंसर की पहली स्टेज के शुरुआती संकेत क्या?

ब्लैक कॉफी

ब्लैक कॉफी के सेवन से शरीर में कैलोरी की मात्रा कम होती है। इसे पीने से डाइजेशन सिस्टम ठीक रहता है और और मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। ये शरीर की चर्बी कम करने वाले लोगों के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है। ये भी ध्यान रखें कि इसे खाली पेट पीने से पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

मिल्क कॉफी

मिल्क कॉफी चीनी और दूध से बनी होती है। इसलिए इसमें कैलोरी काफी अधिक होती हैं। आप इस कॉफी का सेवन दिन में 1 से 2 कप कर सकते हैं। दूध वाली कॉफी पीना भी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। साथ ही ये पीने में टेस्टी भी होता है। इसलिए ज्यादा लोगों को पसंद भी आती है।

क्या ज्यादा फायदेमंद 

मिल्क कॉफी और ब्लैक कॉफी दोनों ही सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। अगर आप दोनों में से किसी का भी सेवन अधिक करते हैं, तो ये आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि किसी भी तरह की कॉफी दिन में 2 से 3 कप से ज्यादा न पिएं।

ये भी पढ़ें- शरीर को हाइड्रेटेड करने के लिए क्या सिर्फ पानी पीना है जरूरी? 

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें