Black Coffee Benefits: ब्लैक कॉफी किस तरह चाय से बेहतर है? जानें इसके 3 कारण

Black Coffee Benefits: अगर आप भी चाय और कॉफी पीना पसंद करते हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी है कि दोनों में से कौन-सा ज्यादा फायदेमंद होता है।  

Black Coffee Benefits
विज्ञापन

Black Coffee Benefits: चाय और कॉफी पीना लगभग सभी को पसंद होता है, कई लोग चाय पीना पसंद करते हैं, तो वहीं कुछ लोगों को कॉफी पीना पसंद होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ब्लैक कॉफी और चाय में से कौन-सा ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। ब्लैक कॉफी उन लोगों के लिए बेहतर हो सकती है, जो अपना वजन कम करना चाहते हैं और अपनी कैलोरी का ध्यान रखते हैं। कुछ लोग इसे सुबह खाली पेट भी पीना पसंद करते हैं। आइए जानते किन-किन कारणों से ब्लैक कॉफी चाय से बेहतर हो सकती है?

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर

ब्लैक कॉफी में क्लोरोजेनिक एसिड जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो सूजन को कम कर सकते हैं और शरीर को डायबिटीज और हार्ट से जुड़ी बीमारियों से दूर रखने में मदद करते है। हालांकि, चाय भी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, लेकिन कॉफी के पॉलीफेनॉल काफी मात्रा में होते हैं, जो आपके शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है।

विज्ञापन

शरीर रहता है एक्टिव

ब्लैक कॉफी एथलीटों की पसंदीदा है, क्योंकि ये शरीर को एक्टिव रखने में मदद करती है। एक्सरसाइज से पहले ब्लैक कॉफी पीने से एड्रेनालाईन का स्तर बढ़ता है और शरीर की चर्बी कम होती है। हालांकि चाय हाइड्रेटिंग है, लेकिन शरीर को एक्टिव रखने में मदद नहीं करती है।

दिमाग के लिए फायदेमंद

ब्लैक कॉफी पीने से आपका दिमाग एक्टिव रहता है। कॉफी में कैफीन भरपूर मात्रा में पाई जाती है, जो आपकी याददाश्त और फोकस को बढ़ाने में मदद करती है। अगर आप हर रोज कॉफी का सेवन करते हैं, तो  अल्जाइमर और पार्किंसंस जैसी न्यूरोडीजेनेरेटिव बीमारियों का खतरा कम होता है। चाय के सेवन से कुछ ही कॉग्निटिव फायदे होते हैं, जो कॉफी तुलना कम है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ