Black Cardamom Benefits: सर्दियों में कई लोगों को बहुत ज्यादा ठंड लगती है। इंटीग्रेटिव न्यूट्रिशनिस्ट नेहा रंगलानी के अनुसार, गर्म पानी और पेय पदार्थ पीना और आरामदायक सर्दियों के कपड़े पहनना मदद करता है, लेकिन एक उपाय जो हमेशा काम करता है वह है काली इलायची जिसे बड़ी इलायची भी कहा जाता है। एक इंस्टाग्राम पोस्ट में नेहा रंगलानी ने बताया कि काली इलायची या बड़ी इलायची को आप अपने साथ रख सकते हैं और इसे आप कभी भी ठंड लगने पर खा सकते हैं। ये आपके ब्लड फ्लो को ठीक करता है, जिससे आपको ठंड कम लगती है। इसके खाने से आपको सर्दी-जुकाम में भी आराम मिलता है। आइए जानते हैं कि इसे खाने से और क्या फायदे हो सकते हैं?
बड़ी इलायची खाने के फायदे
1. बड़ी इलायची खाने से आपका डाइजेशन सिस्टम हेल्दी रहता है। इसे खाने से पेट से जुड़ी कई अन्य समस्याएं भी दूर होती हैं।
2. बड़ी इलायची में एंटी-इंफ्लेमेटरी होते हैं, जो शरीर की सूजन को कम करने में मदद करते हैं।
3. इसे खाने से शरीर में जमा टॉक्सिन आसानी से बाहर निकल जाता है। इसे खाने से शरीर नेचुरल तरीके से अंदर से हेल्दी रहता है।
ये भी पढ़े- खर्राटे लेने वालों को 3 गंभीर बीमारियों का खरात, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
4. अगर आपको भी एसिडिटी या गैस की समस्या रहती है, तो अपनी बड़ी इलायची के सेवन से इसे कम कर सकते हैं।
5. इस काली इलायची में विटामिन सी होता है, शरीर में इम्यूनिटी को बूस्ट करता है और कई बीमारियों के खतरे कम करता है।
इन बातों का रखें ध्यान
सुबह खाली पेट कभी भी बड़ी इलायची का सेवन करना चाहिए। खाली पेट बड़ी इलायची खाने से पेट और सीने में जलन जैसी समस्याएं हो सकती है। इससे एसिडिटी, कब्ज और बवासीर जैसी बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए आपको खाली पेट बड़ी इलायची का सेवन करने से बचना चाहिए। आप चाहें तो खाली पेट दूध के साथ हरी इलायची का सेवन कर सकते हैं। ये आपके दूध का टेस्ट बढ़ाने के साथ आपके शरीर के लिए भी फायदेमंद होती है।
ये भी पढ़ें- स्वामी रामदेव ने बताए इस सब्जी के फायदे
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
हाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
6 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
9 hrs agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
11 hrs agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
13 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
14 hrs agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
16 hrs agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 day agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines