---विज्ञापन---

Black Cardamom Benefits: सर्दियों में बड़ी इलायची खाने के होते हैं ये 5 फायदे, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट  

Black Cardamom Benefits: सर्दियों के मौसम में अगर आपको ज्यादा ठंड लगती है, तो इसके लिए आप बड़ी इलायची का सेवन कर सकते हैं। इससे कई गंभीर बीमारियां भी दूर रहती हैं।    

---विज्ञापन---

Black Cardamom Benefits: सर्दियों में कई लोगों को बहुत ज्यादा ठंड लगती है। इंटीग्रेटिव न्यूट्रिशनिस्ट नेहा रंगलानी के अनुसार, गर्म पानी और पेय पदार्थ पीना और आरामदायक सर्दियों के कपड़े पहनना मदद करता है, लेकिन एक उपाय जो हमेशा काम करता है वह है काली इलायची जिसे बड़ी इलायची भी कहा जाता है। एक इंस्टाग्राम पोस्ट में नेहा रंगलानी ने बताया कि काली इलायची या बड़ी इलायची को आप अपने साथ रख सकते हैं और इसे आप कभी भी ठंड लगने पर खा सकते हैं। ये आपके ब्लड फ्लो को ठीक करता है, जिससे आपको ठंड कम लगती है। इसके खाने से आपको सर्दी-जुकाम में भी आराम मिलता है। आइए जानते हैं कि इसे खाने से और क्या फायदे हो सकते हैं?

View this post on Instagram

---विज्ञापन---

A post shared by INTEGRATIVE NUTRITIONIST 🍀 (@neharanglani_)

---विज्ञापन---

बड़ी इलायची खाने के फायदे

1. बड़ी इलायची खाने से आपका डाइजेशन सिस्टम हेल्दी रहता है। इसे खाने से पेट से जुड़ी कई अन्य समस्याएं भी दूर होती हैं।

2. बड़ी इलायची में एंटी-इंफ्लेमेटरी होते हैं, जो शरीर की सूजन को कम करने में मदद करते हैं।

---विज्ञापन---

3. इसे खाने से  शरीर में जमा टॉक्सिन आसानी से बाहर निकल जाता है। इसे खाने से शरीर नेचुरल तरीके से अंदर से हेल्दी रहता है।

ये भी पढ़े- खर्राटे लेने वालों को 3 गंभीर बीमारियों का खरा, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

---विज्ञापन---

4. अगर आपको भी एसिडिटी या गैस की समस्या रहती है, तो अपनी बड़ी इलायची के सेवन से इसे कम कर सकते हैं।

5. इस काली इलायची में विटामिन सी होता है, शरीर में इम्यूनिटी को बूस्ट करता है और कई बीमारियों के खतरे कम करता है।

---विज्ञापन---

इन बातों का रखें ध्यान

सुबह खाली पेट कभी भी बड़ी इलायची का सेवन करना चाहिए। खाली पेट बड़ी इलायची खाने से पेट और सीने में जलन जैसी समस्याएं हो सकती है। इससे एसिडिटी, कब्ज और बवासीर जैसी बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए आपको खाली पेट बड़ी इलायची का सेवन करने से बचना चाहिए। आप चाहें तो खाली पेट दूध के साथ हरी इलायची का सेवन कर सकते हैं। ये आपके दूध का टेस्ट बढ़ाने के साथ आपके शरीर के लिए भी फायदेमंद होती है।

ये भी पढ़ें- स्वामी रामदेव ने बताए इस सब्जी के फायदे

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Jan 02, 2025 06:28 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola