Bird Flu: बेंगलुरु के चिक्काबल्लापुरा जिले में बर्ड फ्लू के मामले का पता चलने पर शहरी जिला प्रशासन सख्त हो गया है। प्रशासन ने पोल्ट्री मांस और अंडे का सेवन करते समय कुछ बातों का ध्यान रखने के लिए दिशा-निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने बताया कि पोल्ट्री मांस या अंडे का सेवन करने से बीमारी नहीं फैलती है, लेकिन लोगों में इन्फेक्शन न फैले, इसके लिए उन्हें पकाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।
प्रशासन ने बर्ड फ्लू की चिंताओं के बारे में पूछताछ के लिए एक हेल्पलाइन शुरू करने की है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों को गांवों में H5N1 के बारे में जागरुकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। पोल्ट्री मालिकों और कर्मचारियों को जागरूक करने के लिए स्थानीय पोल्ट्री प्रतिष्ठानों की पहचान करना शुरू कर दिया है। पोल्ट्री सुविधाओं की नियमित निगरानी की जाएगी।
ये भी पढ़ें- क्या आप भी एंटीबायोटिक्स लेते समय पीते हैं शराब? डॉक्टर ने बताए साइड इफेक्ट्स
इन बातों का रखें ध्यान
1. खाने से पहले चिकन और अंडे को 70 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान पर पकाएं।
2. कच्चे इन्फेक्टेड अंडे का सेवन करने से बचें।
3. चिकन पकाने के बाद हाथों को अच्छी तरह धोना चाहिए।
4. बर्ड फ्लू प्रभावित क्षेत्र के 10 किलोमीटर के दायरे में रहने से बचें।
5. सर्दी, खांसी, बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द या गले में दर्द जैसे लक्षण होने पर अस्पताल जाएं।
6. पक्षियों की असामान्य मौत की सूचना पशुपालन विभाग को जरूर दें।
ये भी पढ़ें- सुबह उठते ही सिर में दर्द का असली कारण क्या? पढ़ें ये रिपोर्ट
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
रसोई को बनाना है सुंदर तो महंगे सामान खरीदने से बेहतर अपनाएं ये सस्ते टिप्स
6 hrs agoहेल्दी Momos खाने हैं तो मेघालय की रागी वेजीटेबल मोमोज रेसिपी करें ट्राई
7 hrs agoमहाराष्ट्र के स्ट्रीट फूड का मजा अब घर पर! ऐसे बनाएं टेस्टी मिसल पाव
7 hrs agoदीवारों पर लगे मकड़ी के जाले हटाने के लिए आजमा लें ये 5 हैक्स, चमक जाएगा घर
9 hrs agoसिर्फ 3 चीजों से घर पर बनाएं ये स्वादिष्ट बंगाली मिठाई, यह रही आसान रेसिपी
9 hrs agoअक्टूबर में साउथ इंडिया घूमने जाएं तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्टिविटीज
10 hrs agoस्प्राउट्स और माइक्रोग्रीन्स में क्या है अंतर? कितने दिन में होते हैं तैयार
10 hrs agoबेड पर बच्चे ने कर दिया है पेशाब तो इस तरह धब्बों को करें साफ
13 hrs agoफूलगोभी काटने से पहले कर लें ये काम, सरसों के तेल से निकल जाएंगे छिपे कीड़े
14 hrs agoबाजार से कुट्टू का आटा लाने से पहले ऐसे करें असली और नकली की पहचान
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines