Skin Care Tips: मेकअप करना कोई बुरी चीज नहीं है, लेकिन ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें हर समय मेकअप लगाए रखना अच्छा नहीं लगता है. खासतौर से कोशिश यही रहती है कि जबतक कोई स्पेशल ओकेजन ना हो तबतक चेहरे पर किसी तरह का मेकअप (Makeup) ना किया जाए. लेकिन, बिना मेकअप के चेहरे पर वो ग्लो ही नहीं आ पाता जैसा हम चाहते हैं. कभी स्किन ड्राई नजर आती है तो कभी अनइवन दिखाई पड़ती है. ऐसे में यहां जानिए बिना मेकअप के किस तरह सुंदर दिखा जा सकता है. आपको शायद जानकर हैरानी होगी कि आपके ही रसोई में आपको एक ऐसी सफेद चीज मिल जाएगी जिससे सुबह-शाम चेहरा धो लिया जाए तो चेहरा कई गुना तक निखर जाता है और बिना मेकअप के भी ग्लोइंग दिखने लगता है.
बिना मेकअप के ग्लोइंग कैसे दिखेगा चेहरा
मेकअप के बिना चेहरे को ग्लोइंग बनाना है तो आप कच्चे दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं. कच्चे दूध में (Raw Milk) लैक्टिक एसिड और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण स्किन को निखारते हैं और ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं. इससे चेहरे पर बेदाग ग्लो नजर आने लगता है. आपको करना बस इतना है कि एक कटोरी में कच्चा दूध निकाल लें. इस दूध में रूई का टुकड़ा डुबोएं और फिर इसे चेहरे पर हल्के हाथों से मलें.
आपको नजर आएगा कि चेहरे से मैल छूटकर गिरने लगा है. इस तरह चेहरे पर दूध लगाया जाए तो स्किन को अंदरूनी रूप से निखार मिलता है और चेहरे पर चांदी सी चमक नजर आती है सो अलग.
ये टिप्स भी आएंगे काम
- चेहरे पर अंदर से ग्लो लाने के लिए चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाएं. इससे चेहरे पर हाइड्रेशन बनी रहती है.
- कॉफी और शहद को हफ्ते में एक बार चेहरे पर लगाकर मलने से भी स्किन पर ग्लो आता है.
- दही से चेहरा धोने पर भी स्किन पर ग्लो आता है. इससे स्किन पर जमी डेड स्किन सेल्स हटती हैं.
- चेहरे को बेसन से मलने पर भी स्किन पर ग्लो आता है. इससे चेहरे पर जमी गंदगी हटती है.
- स्किन पर ग्लो लाने के लिए चेहरे पर हल्दी और दूध भी मल सकते हैं. इससे स्किन पर सुनहरा ग्लो नजर आता है.
यह भी पढ़ें –झड़ते हैं बाल तो जानिए बालों को सबसे तेजी से बढ़ाने वाला तेल कौन सा है, हेयर फॉल को Hair Growth में बदल देगा यह ऑयल
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
10 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
10 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
11 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
13 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
14 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
14 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
15 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
17 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines