Recipes Without Lpg Gas: विश्व स्तर पर चल रहे युद्ध का असर अब बाकी देशों में भी देखने को मिल रहा है. भारत भी काफी हद तक प्रभावित हुआ है और अब इसका असर आम लोगों की जिंदगी पर भी साफ दिखने लगा है. कच्चे तेल और गैस की सप्लाई काफी हद तक प्रभावित हुई है. इसकी वजह से एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. ऐसे में कई लोगों के लिए गैस सिलेंडर खरीदना मुश्किल होता जा रहा है और जो लोग इसे खरीद पा रहे हैं, वे भी बेहद सावधानी से इसका इस्तेमाल कर रहे हैं. इसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए अब लोग ऐसे ऑप्शन तलाश रहे हैं, जिनमें कम या बिना गैस के भी स्वादिष्ट और हेल्दी खाना तैयार किया जा सके. अगर आप भी इसी लिस्ट में शामिल हैं तो हम आपके साथ 3 ऐसी रेसिपी साझा कर रहे हैं जिन्हें बिना गैस के तैयार किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- घर पर कैसे बनाएं जायकेदार वेज बिरयानी? जानिए सबसे आसान तरीका
दही सैंडविच
सामग्री
- हार्वेस्ट गोल्ड ब्रेड- 3
- दही- 2
- हरी चटनी- 1 चम्मच
- भुना जीरा पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- खीरा- आधा कटा हुआ
- हरी धनिया- गर्निश करने के लिए
विधि
- सबसे पहले एक बाउल में दही को अच्छी तरह से फेंट लें, ताकि यह मुलायम हो जाए.
- फिर ऊपर से जीरा पाउडर और नमक डालें. इस मिश्रण को ब्रेड पर अच्छी तरह फैलाएं.
- अब ऊपर से खीरा और टमाटर के टुकडे रखें. इसे धनिया पत्ते से सजाएं और दूसरी ब्रेड रखकर काट लें और ठंडा-ठंडा सर्व करें.
फ्रूट सैंडविच
सामग्री
- हार्वेस्ट गोल्ड ब्रेड- 3
- दही- 2 चम्मच
- आम- आधा कटा हुआ
- सेब- आधा
- केले- आधा
- शहद- 1 चम्मच
- कटे हुए ड्राई फ्रूट्स
विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर ब्रेड पर दही लगाएं और कुछ देर के लिए रख दें.
- अब सारे फलों को अच्छी तरह से धोकर आम, सेब और केले को चाकू की मदद से काट लें.
- इसे ऊपर के शहद डालें और कटे हुए मेवे छिड़कें.
- अब ऊपर से एक और पीस रखें और सैंडविच के शेप में काटकर सर्व करें.
गुआकामोल टोस्ट
सामग्री
- हार्वेस्ट गोल्ड मल्टीग्रेन ब्रेड- 2 पीस
- एवोकाडो- 1 पका हुआ
- नींबू का रस- आधा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- काली मिर्च- स्वादानुसार
- टमाटर- 1
- चिली फ्लेक्स- आधा चम्मच
विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर एक कटोरी में एवोकैडो को मसलकर चिकना पेस्ट बना लें.
- इसमें नींबू का रस, नमक और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- अब टोस्ट पर ग्वाकामोल को समान रूप से फैला दें. ऊपर से टमाटर के टुकड़े रखें.
- अगर आप चाहें तो ऊपर से थोड़ी सी मिर्च छिड़क दें और चटनी के साथ तुरंत सर्व करें.
इसे भी पढ़ें- संस्कृत और वेदों का ज्ञान सीखना अब हुआ आसान, यहां जानिए आचार्यकुलम और पतंजलि गुरुकुलम में कैसे होती है पढ़ाई
संबंधित खबरें
कैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
3 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
6 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
8 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
22 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines