हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बेड से निकाल रहे हैं हल्के कंबल तो ऐसे करें सफाई, धोने की नहीं पड़ेगी जरूरत, निकल जाएगी बदबू और नजर आएगी चमक

Blanket Cleaning Hacks: महीनों से पलंग में रहने के चलते कंबलों से बदबू आने लगती है. ऐसे में सिर्फ धूप में सुखाने से ही काम नहीं चलेगा. यहां जानिए किन हैक्स से बिना धोए ही घर पर कंबल की सफाई की जा सकती है.

विज्ञापन
Bina Dhoye Kambal Kaise Saaf Karen: घर पर कंबल कैसे साफ करें? AI Generated Image

How To Clean Blanket: हल्की-हल्की सर्दी आना शुरू हो गई है और यह हल्के कंबल निकालने का सबसे सही समय भी है. AC, कूलर या पंखा चलाकर हल्के कंबल ओड़कर जो नींद आती है उसका कोई जवाब नहीं है. ऐसे में पलंग या बड़े बक्सों से लोग कंबल निकालने लगते हैं मगर उनमें से निकलने वाली बदबू के साथ उन्हें ओड़ने से बचते हैं. वहीं, बेड में कंबल धोकर ही डाले जाते हैं और इसीलिए उन्हें बेड से निकालकर फिर से धोने का कोई तुक नजर नहीं आता है. ऐसे में यहां कुछ ऐसे तरीके दिए गए हैं जिनसे आप बिना ज्यादा जद्दोजहद के ही हल्के कंबलों को साफ (Light Blanket Cleaning) कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें – बार-बार मांजने के बाद भी कप पर लगे रह गए हैं चाय के दाग, तो इन ट्रिक्स से करके देखें साफ

बेड से निकले कंबल की ऐसे करें सफाई

बेकिंग सोडा से करें साफ

विज्ञापन

कंबल को बिना धोए साफ करना है तो बेकिंग सोडा (Baking Soda) का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए जमीन पर कंबल को फैला लें. अब इसपर 2 से 3 चम्मच बेकिंग सोडा को छिड़क दें. ध्यान रहे कि एक ही जगह पर आप बहुत सारा बेकिंग सोडा ना छिड़कें और इसीलिए किसी छलनी का इस्तेमाल करें. अब 15 से 20 मिनट के लिए इस बेकिंग सोडा को जस का तस ही कंबल पर छोड़ दें. इसके बाद आप कंबल को किसी सूखे ब्रश से या छोटे वाइपर की मदद से साफ कर सकते हैं. कंबल को टांगकर भी किसी डंडे से पीटा जा सकता है. इससे कंबल पर अगर धूल जमी होगी तो वो भी निकल जाएगी.

धूप दिखाने से निकलेगी बदबू

विज्ञापन

बेड में महीनों तक बंद रहने के कारण कंबल से सीलन की बदबू (Blanket Smell) आने लगती है. ऐसे में कंबल को धूप दिखाने पर उसकी सीलन की बदबू दूर होती है. कंबल को धूप में टांग दें और उसे आधा दिन धूप लगाइए. ध्यान रहे कि आप कंबल को सुबह या शाम के समय छत पर ना टांगें क्योंकि इससे उसमें नमी आ सकती है. कड़ी धूप वाले घंटों में ही इसे टांगकर रखें.

ऊनी कंबल की ऐसे करें सफाई

विज्ञापन

सॉफ्ट ऊन से बने कंबल सेंसिटिव होती है जिनकी सफाई सावधानी के साथ करवा जरूरी है. इसीलिए ये हल्के कंबल मुलायम ब्रश से, माइक्रोफाइबर कपड़े को गोलाई में घुमाकर या फिर किसी कंघी की मदद से साफ किए जा सकते हैं.

कोई दाग हो तो ऐसे हटाएं

विज्ञापन

अगर कंबल पर पलंग में रखे-रखे कोई दाग लग गया है या बाहर निकालने पर उसपर किसी तरह की गंदगी दिख रही है तो पूरे कंबल को धोने के बजाय उसे स्पॉट क्लीन (Spot Clean Blanket) किया जा सकता है. कंबल को स्पॉट क्लीन करने के लिए किसी कपड़े पर डिटर्जेंट सोल्यूशन लगाएं और हल्के हाथ से दाग पर घिसें. अब कपड़ो को गीला करें और कंबल को उससे साफ कर लें. कंबल पर जहां दाग लगा हो वह हिस्सा साफ नजर आने लगेगा.

छिड़क सकते हैं विनेगर का सोल्यूशन

विज्ञापन

कंबल को बिना वॉशिंग मशीन या हाथ से धोने के बजाय इसकी ऊपरी गंदगी और बदबू को हटाने के लिए विनेगर का स्प्रे तैयार किया जा सकता है. 2 चम्मच सफेद सिरका को लेकर एक कप पानी में मिला लें. इस घोल को किसी स्प्रे बोतल में भरें और इस घोल को कंबल पर अच्छे से स्प्रे कर लें. इसके बाद कंबल को सूखने के लिए बालकनी की रेलिंग या छत पर टांग दें. इससे कंबल की बदबू पूरी तरह हट जाती है और अगर कंबल में छोटे-मोटे कीड़े चढ़ गए होंगे तो वो भी हट जाते हैं.

यह भी पढ़ें- किचन के सिंक में लग गए हैं पानी के दाग और दिखने लगी है गंदगी तो इस घोल से करें साफ, घर पर तैयार करें इस तरह

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola