हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बिना दवा घटाना चाहते हैं मोटापा? अपनाएं यौगिक लाइफस्टाइल; शरीर की जिद्दी चर्बी होगी गायब और बॉडी बनेगी फिट

Motapa Kaise Kam Kare: मोटापे से परेशान होकर क्या आप भी दवाइयों का सहारा लेने की सोच रहे हैं? अभी रुक जाएं, वरना किसी खतरनाक साइड इफेक्ट का खतरा हो सकता है. इस स्टोरी में हम आपको आसान और बेहद असरदार नेचुरल उपाय बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप न सिर्फ मोटापे को दूर कर देंगे, बल्कि हमेशा फिट रहेंगे.

विज्ञापन
कैसे घटाएं अपना मोटापा? (Image :AI)

Weight Loss: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब खानपान की वजह से मोटापा एक महामारी की तरह फैल रहा है. ये मोटापा धीरे-धीरे शरीर में बढ़ता रहता है, जो शुरुआत में मामूली सा लगता है, लेकिन जैसे-जैसे वक्त बीतता जाता है, ये अपना असर दिखाने लगता है. मोटापे के कारण शरीर में कई तरह की बीमारियों होने लगती हैं, जिसका नतीजा ये होता है कि व्यक्ति जो पहले अपनी सेहत को लेकर सीरियस नहीं था, वह दिल से जुड़ी बीमारी (Heart Disease), किडनी की बीमारी (Kidney Disease) जैसे कई तरह की गंभीर बीमारियों का शिकार हो जाता है, जो अंदर ही अंदर उसकी लंबी उम्र को कम करने का काम करते हैं और पूरा जीवन दवाइयों के सहारे जीने में मजबूर कर देते हैं.

हालांकि, कई लोग इसे कम करने के लिए दवाइयों का सहारा लेते हैं, जिससे फायदा कम होता है और साइड इफेक्ट का खतरा बहुत ज्यादा होता है. ऐसे में रास्ता बचता है नेचुरल उपायों को, जो बिना किसी साइड इफेक्ट के मोटापे जैसी स्थिति को कम करती है और शरीर को फिट रहने में मदद करते हैं. इस स्टोरी में हम आपको बताएंगे कि कैसे नेचुरल थेरैपीज और यौगिक लाइफस्टाइल आपको मोटापे से आजाद कर नई और बेहतर जिंदगी दे सकती है.

यह भी पढ़ें: दिल की नसें ब्लॉक होने से पहले शरीर देता है ये आम इशारे, समय रहते पहचान लिया तो बच

विज्ञापन

बढ़ता मोटापा कैसे शरीर को बना रहा बीमारियों का घर How Rising Obesity Is Turning the Body into a Home for Diseases

बढ़ता मोटापा (Obesity) सिर्फ शरीर की बनावट को ही नहीं बदलता, बल्कि कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ा देता है. ज्यादा वजन होने से दिल की बीमारी, डायबिटीज (Diabetes), हाई ब्लड प्रेशर (High BP) और स्ट्रोक (Stroke) जैसी समस्याएं हो सकती हैं. शरीर में जमा अतिरिक्त फैट धीरे-धीरे अंगों पर दबाव डालता है और उनकी कार्यक्षमता कम कर देता है. अगर समय रहते वजन कंट्रोल न किया जाए, तो यह जीवन के लिए खतरनाक साबित हो सकता है, ऐसे में अगर आप नेचुरली इस स्थिति को ठीक कर लें, तो इससे साइड इफेक्ट का खतरा भी कम हो जाएगा और आप फिट भी रहेंगे.

क्या होता है यौगिक लाइफस्टाइल कैसे यह फिट रहने में करेगी आपकी मदद?

विज्ञापन

यौगिक लाइफस्टाइल एक ऐसी जीवनशैली है जिसमें योग, संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या, सकारात्मक सोच और मानसिक शांति पर ध्यान दिया जाता है. इसमें रोजाना योगासन, प्राणायाम और ध्यान को शामिल किया जाता है, जिससे शरीर मजबूत और मन शांत रहता है. यौगिक लाइफस्टाइल में सात्विक और पौष्टिक भोजन, समय पर सोना-जागना और तनाव से दूरी बनाना भी जरूरी माना जाता है. यह लाइफस्टाइल मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाती है, वजन कंट्रोल करने में मदद करती है और इम्यूनिटी बढ़ाती है. नियमित रूप से इसे अपनाने से व्यक्ति फिट, ऊर्जावान और मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकता है.

केमिकल वाली तरह-तरह की दवाइयों से छुटकारा दिलाकर लोगों को प्राकृतिक तरीके से स्वस्थ बनाने के लिए पतंजलि Patanjali बड़ा योगदान दे रहा है, जिसे देश और विदेश के लोग फॉलो करते हैं. यहां योग, आयुर्वेद और नेचुरल थेरेपी के जरिए लोगों को फिट रहने के लिए प्रेरित किया जाता है. कई लोग इन तरीकों को अपनाकर अपनी पुरानी बीमारियों में भी सुधार महसूस कर रहे हैं और बेहतर जीवनशैली की ओर बढ़ रहे हैं.

विज्ञापन

किन योगासन से कम होगा आपका मोटापा

1.त्रिकोणासन (Trikonasana) – कमर और पेट की चर्बी के लिए

विज्ञापन

यह आसन पेट, कमर और जांघों की चर्बी कम करने में मदद करता है.

कैसे करें:

विज्ञापन
  • सीधे खड़े हो जाएं और पैरों के बीच दूरी रखें.
  • एक हाथ नीचे पैर की तरफ ले जाएं और दूसरा हाथ ऊपर रखें.
  • नजर ऊपर वाले हाथ पर रखें.
  • 15-30 सेकंड रुकें और दूसरी तरफ दोहराएं.

फायदे:

  • पेट की चर्बी कम करता है.
  • कमर को लचीला बनाता है.
  • पाचन बेहतर करता है.
  1. कोणासन (Konasana) – साइड फैट कम करने के लिए

यह आसन कमर के साइड की चर्बी कम करने में मदद करता है.

विज्ञापन

कैसे करें:

  • सीधे खड़े होकर हाथ ऊपर उठाएं.
  • धीरे-धीरे एक तरफ झुकें.
  • कुछ सेकंड रुकें और फिर सीधा हो जाएं.
  • दूसरी तरफ दोहराएं.

फायदे:

विज्ञापन
  • साइड फैट कम करता है.
  • रीढ़ की हड्डी मजबूत करता है.
  • शरीर का लचीलापन बढ़ाता है.
  1. चक्कीासन (Chakki Asana) – पेट की चर्बी के लिए

यह आसन पेट की चर्बी कम करने और पाचन सुधारने के लिए बेहतर माना जाता है.

कैसे करें:

  • जमीन पर बैठकर पैर फैलाएं.
  • हाथों को सामने जोड़कर चक्की चलाने जैसा घुमाएं.
  • घड़ी की दिशा और विपरीत दिशा, दोनों तरह की हलचलें करें.

फायदे:

  • पेट की चर्बी कम करता है.
  • पाचन सुधारता है.
  • कमर मजबूत करता है.
  1. पश्चिमोत्तानासन (Paschimottanasana) – पेट और जांघों के लिए

यह आसन पेट की चर्बी कम करने और शरीर की स्ट्रेचिंग के लिए अच्छा है.

कैसे करें:

  • पैरों को सीधा करके बैठें.
  • धीरे-धीरे आगे झुककर पैरों को पकड़ें.
  • सिर को घुटनों के पास लाने की कोशिश करें.

फायदे:

  • पेट की चर्बी कम करता है.
  • तनाव कम करता है.
  • पाचन मजबूत करता है.
  1. भुजंगासन (Bhujangasana) -पेट की चर्बी और बैक के लिए

भुजंगासन को कोबरा पोज (Cobra pose) भी कहते हैं. यह पेट की चर्बी कम करने में मदद करता है.

कैसे करें:

  • पेट के बल लेट जाएं.
  • हाथों के सहारे शरीर का ऊपरी हिस्सा उठाएं.
  • गर्दन ऊपर रखें.

फायदे:

  • पेट की चर्बी कम करता है.
  • पीठ मजबूत करता है.
  • तनाव कम करता है.
  1. शलभासन (Shalabhasana) – लोअर बेली फैट के लिए

यह आसन पेट के निचले हिस्से की चर्बी कम करने में मदद करता है.

कैसे करें:

  • पेट के बल लेट जाएं.
  • धीरे-धीरे पैरों को ऊपर उठाएं.
  • कुछ सेकंड होल्ड करें.

फायदे:

  • पेट की निचली चर्बी कम कम करता है
    पीठ की मांसपेशियां मजबूत करती हैं.
  • पोश्चर सुधारता है.

नेचुरल थेरेपीज से कैसे मिलेगा मोटापे से छुटकारा

इन सबके अलावा, खानपान पर भी ध्यान रखने की जरूरत है. योगगुरु बाबा रामदेव के अनुसार, जो लोग अपने मोटापे को कम करना चाहते हैं, उन्हें चाहिए कि वह गेहूं और चावल का सेवन बंद ही कर दें. इसके बेहतर है कि आप सलाद, सूप फल, पतली दाल का सेवन करें. इसके साथ ही अपना खाने पर कंट्रोल करें और बाहर का खाना भी बंद कर दे और योग करते रहें.

यह भी पढ़ें: कूल्हे के दर्द को न लें हल्के में, कहीं यह हिप ज्वॉइंट ट्यूमर का संकेत तो नहीं? जानें चेतावनी देने वाले 5

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola