Helmet Se Baal Kharab Hone Se Kaise Bachaye: आजकल ज्यादातर लोग ऑफिस, कॉलेज या रोजमर्रा के कामों के लिए बाइक या स्कूटी का इस्तेमाल करते हैं. धूल, तेज हवा और धूप से बचने के लिए लोग हेलमेट या दुपट्टे से बाल ढक लेते हैं, ताकि बाल गंदे न हो और बालों की चमक और सुरक्षा बरकरार रहे. लेकिन इसके बावजूद कई बार बाल रूखे (Dry Hair) और बेजान होने लगते हैं. हेलमेट के अंदर गर्मी, पसीना और लगातार रगड़ की वजह से बालों की नमी कम हो जाती है और बालों पर की गई सारी मेहनत पर पानी फिर जाता है. ऐसे में अगर घर से निकलने से पहले थोड़ी सी सही हेयर केयर कर ली जाए, तो बालों को इस तरह के नुकसान से बचाया जा सकता है और वे लंबे समय तक मुलायम और हेल्दी बने रह सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे?
यह भी पढ़ें: सुबह दिखने वाले ये छोटे संकेत हो सकते हैं लिवर डैमेज का इशारा, अक्सर लोग समझते हैं मामूली समस्या
रूखे बाल बन सकते हैं हेयर फॉल की वजह
बाल जब लगातार धूल, प्रदूषण और हवा के संपर्क में रहते हैं तो वे धीरे-धीरे अपनी प्राकृतिक चमक और नमी खोने लगते हैं. रूखे बाल आसानी से उलझते हैं और टूटने लगते हैं, जिससे हेयर फॉल (Hair Fall) की समस्या बढ़ सकती है. इसके अलावा हेलमेट के अंदर जमा होने वाला पसीना स्कैल्प को कमजोर कर सकता है और डैंड्रफ या खुजली (Dandruff) जैसी परेशानियां भी पैदा कर सकता है, इसलिए बाइक चलाने वाले लोगों के लिए यह जरूरी हो जाता है कि वे बालों को मजबूत और पोषित रखने के लिए रोजाना थोड़ी सी देखभाल जरूर करें. अब सवाल उठता है कि ऐसा क्या करें कि बालों की देखभाल होती रहे? नीचे हमने बालों की कैसे केयर करें इसके बारे में बताया है.
बाइक चलाने से पहले अपनाएं ये आसान हेयर केयर टिप्स Baal Rukhe Hone Se Kaise Bachaye
- हेयर सीरम या लीव-इन कंडीशनर लगाएं: घर से निकलने से पहले बालों में हल्का सा हेयर सीरम लगाने से बालों पर एक सुरक्षा परत बन जाती है. इससे धूल और हवा से होने वाला नुकसान कम होता है और बाल स्मूद व मैनेजेबल रहते हैं.
- बालों को सही तरीके से बांधें: जो महिलाएं खुले बालों के साथ बाइक पर सफर करती हैं, उनके बाल ज्यादा उलझते हैं और टूटने का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए ढीली चोटी या लो पोनीटेल बनाकर बाहर निकलना बेहतर माना जाता है, इससे बाल सुरक्षित रहते हैं.
- स्कार्फ या सॉफ्ट कपड़े से बाल कवर करें: हेलमेट पहनने से पहले कॉटन, सिल्क या सैटिन स्कार्फ या टोपी से बालों को हल्के से ढक लें. इससे बालों में कम रगड़ होती है और धूल-मिट्टी का असर भी कम पड़ता है.
- हफ्ते में 1-2 बार तेल से मालिश करें: नारियल, बादाम या आंवला तेल से स्कैल्प की हल्की मसाज करने से बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और बालों को जरूरी पोषण मिलता है. नियमित ऑयलिंग से बाल घने, मुलायम और हेल्दी बने रहते हैं.
यह भी पढ़ें: नाश्ते के लिए मीठी और टेस्टी चावल की खीर कैसे बनाएं? घर पर ऐसे तैयार करें शाही स्वाद वाली खीर
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
1 hr agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
3 hrs agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
4 hrs agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
7 hrs agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
22 hrs agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
1 day agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
1 day agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 day agoकम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines