How To Make Dahi Chura Recipe: सुबह का नाश्ता हल्का, हेल्दी और झटपट होना चाहिए, ताकि खाने का मन करे. नाश्ता पेट भरने के साथ-साथ हेल्दी भी होना चाहिए. इसलिए आप दिन की शुरुआत और भी बेहतर तरीके से करें. अगर आप भी कुछ ऐसा ही ढूंढ रहे हैं तो बिहारी स्टाइल दही-चूरा आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है. यह पारंपरिक डिश ना सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि पाचन के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती है. खास बात ये है कि इसे बनाने में ज्यादा समय या मेहनत नहीं लगती. तो देर किस बात की आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि आप कैसे दही चूरा कैसे बना सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- फ्रीजर में हमेशा एक सिक्का क्यों रखना चाहिए? वजह जानकर तुरंत अपनाएंगे ये ट्रिक
दही-चूरा क्या है?
दही-चूरा बिहार की एक पारंपरिक डिश है, जिसे खासकर त्योहारों और खास मौकों पर बनाया जाता है लेकिन आप नाश्ते में भी बनाकर तैयार कर सकते हैं. आप अपनी पसंद के फल डालकर भी तैयार कर सकते हैं.
दही-चूरा की रेसिपी
सामग्री
- चूड़ा- 1 कप (पोहा)
- दही- 1 कप
- चीनी या गुड़- 3 चम्मच
- केला- 1 आम- आधा
- दूध- थोड़ा सा
- ड्राई फ्रूट्स
विधि
- सबसे पहले चूड़ा को हल्के पानी से धो लें और 5 मिनट के लिए छोड़ दें, ताकि वह नरम हो जाए. अब एक बाउल में दही डालें और अच्छी तरह से फेंट लें. इसमें नरम किया हुआ चूड़ा मिलाएं.
- अब इसमें चीनी या गुड़ डालें और अच्छी तरह मिक्स करें. इसके बाद कटे हुए केले और ड्राई फ्रूट्स डालकर हल्के से मिला लें. अगर आपको थोड़ा पतला पसंद है, तो इसमें थोड़ा दूध भी मिला सकते हैं.
- दही-चूरा को आप सुबह नाश्ते में या हल्की भूख लगने पर भी खा सकते हैं. गर्मियों में यह शरीर को ठंडक देने का काम करता है.
इसे भी पढ़ें- Sara Arjun के नए फोटोशूट में एक्ट्रेस को नहीं पहचान पाएंगे आप, फैशन में सभी को पीछे छोड़ती दिखीं सारा
संबंधित खबरें
नल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
4 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
8 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
9 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
23 hrs agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoनौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines