हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Bihari Snack Recipe: इस तरह बनाएं बिहार की स्पेशल चना दाल चकली, खाते ही स्वाद में आ जाएगा मजा

Bihari Style Snack Recipe: ऐसे बहुत से लोग हैं जिनको कुकिंग का काफी शौक होता है जिसके चलते लोग न जाने क्या कुछ खाने के लिए बनाते रहते हैं. अगर आप भी इन्हीं में से हैं तो आइए जानते हैं बिहारी के फेमस स्नेक के बारे में जो कि है चना दाल की चकली. जिसे आप आसानी से घर पर बना सकती हैं साथ ही सभी के बीच इसका स्वाद चखा सकती हैं.

विज्ञापन
इस तरह से बनाएं स्वादिष्ट चना दाल की चकली. Image Source Freepik

Chana Dal Chakli Recipe: बिहारी किचन की खासियत यह है कि यहां के पारंपरिक स्नैक्स स्वाद और सेहत दोनों का ख्याल रखते हैं. चना दाल की चकली भी उन्हीं में से एक है. यह सिर्फ स्वाद में ही लाजवाब नहीं बल्कि प्रोटीन से भरपूर और हेल्दी भी होती है. इसे बनाने में ज्यादा समय या मेहनत नहीं लगती, और आप इसे पार्टी, चाय टाइम या मेहमानों के लिए भी तैयार कर सकते हैं. इस चकली की खासियत यह है कि इसे आसानी से घर में बनाई जा सकती है, और इसमें इस्तेमाल होने वाली चना दाल बच्चों और बड़ों दोनों के लिए फायदेमंद होती है. इसके कुरकुरे टेक्सचर और मसालों का स्वाद हर किसी को पसंद आता है. अगर आप भी घर पर ट्राय करना चाहते हैं तो आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि.

चना दाल चकली रेस्पी | Chana Dal Chakli Recipe

सामग्री

  • चना दाल – 1 कप
  • चावल का आटा – 1 कप
  • अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर – ¼ छोटा चम्मच
  • अजवाइन – ½ छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – तलने के लिए
  • पानी – जरूरत अनुसार

ये भी पढ़ें- Chhath Puja: छठ पर बनाएं ये 5 पारंपरिक डिशेज, छठ माता हो जाएंगी प्रसन्न

बनाने की विधि

चना दाल चकली बनाने के लिए सबसे पहले तो आपचना दाल को 4-5 घंटे के लिए पानी में भिगो दें. भीग जाने के बाद पानी निकालकर मिक्सर में दरदरा पीस लें. (बहुत महीन न करें, थोड़ा दानेदार रखें ताकि चकली कुरकुरी बने.) अब एक बर्तन में पिसी हुई दाल, चावल का आटा, अदरक-लहसुन पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, अजवाइन, तिल और नमक डालें. थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर कड़क लेकिन मुलायम आटा गूंध लें. गूधने के बाद आप आटे को 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें. चकली मेकर में थोड़ा आटा भरें. एक प्लेट या बटर पेपर पर चकली के आकार में घुमा कर निकालें. ध्यान रखें कि बीच में टूटे नहीं और आकार गोल रहे. तेल मध्यम गरम हो तो धीरे-धीरे चकली डालकर सुनहरी और कुरकुरी होने तक तलें. टिश्यू पेपर पर निकाल लें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए. ठंडी होने पर एयरटाइट डिब्बे में भरकर रखें. ये चकली 10-12 दिन तक कुरकुरी रहती है. चाय या नाश्ते के साथ परोसें.

ये भी पढ़ें- Chhath Puja: नहाय खाय पर इस तरह बनाएं लौकी और भात का प्रसाद, स्वाद रहेगा लाजवाब

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें