Gaurav Khanna आकांक्षा से शादी के 9 साल बाद भी क्यों नहीं बने पिता, इस बड़ी वजह का किया खुलासा

Gaurav Khanna Wife: शादी के 9 साल बाद भी कपल ने बेबी प्लान नहीं किया. इसकी असल वजह कोई मेडिकल प्रॉब्लम नहीं है, बल्कि यह पूरी तरह से उनकी पत्नी का पर्सनल डिसिजन है. फिलहाल आकांक्षा बच्चे की जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार नहीं हैं.

bigg boss 19 gaurav khanna wife akanksha chamola

गौरव खन्ना पिता बनने की इच्छा रखते हैं, लेकिन उनकी पत्नी अभी मां नहीं बनना चाहती हैं. Image Credit- Instagram

Gaurav Khanna Wife: बिग बॉस खत्म होने में कुछ ही वक्त रह गया है. अब शो अपने अंतिम पड़ाव पर चल रहा है. शो खत्म होने से पहले मेकर्स फैमिली वीक प्लान करते हैं, जिसमें घर के अंदर मौजूद हर सदस्य के घर वाले आते हैं और अपने इमोशन का इजहार करते हैं. इसी बीच गौरव खन्ना और उनकी पत्नी इमोशनल होते नजर आए हैं. दोनों के बीच इतना प्यार है कि हर कोई ऐसे पार्टनर से शादी करने की इच्छा रखता है. पिछले दिनों गौरव खन्ना और उनकी पत्नी माता-पिता बनने को लेकर काफी वायरल हुए हैं. बता दें गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा 9 साल बाद भी पेरेंट्स नहीं बन पाए हैं. इसके पीछे की असल वजह कोई मेडिकल प्रॉब्लम नहीं है, लेकिन यह उनकी पत्नी अकांक्षा चमोला का पर्सनल डिसिजन है, जिसे गौरव पूरे सम्मान के साथ स्वीकार करते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

आखिर क्यों नहीं बने गौरव खन्ना पिता?

बिग बॉस के एक एपिसोड में गौरव ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि वो अभी तक पिता क्यों नहीं बन पाए हैं. उनका कहना था कि उसके पिता बनने की इच्छा है, लेकिन उनकी पत्नी अभी मां नहीं बनना चाहती हैं. वो इस फैसला का सम्मान करते हैं और जब उनकी पत्नी चाहेंगे तो बच्चा प्लान कर लिया जाएगा. यह एक अच्छे पार्टनर की निशानी है, जिसे

गौरव और आकांक्षा की शादी कब हुई थी?

गौरव खन्ना और आकांक्षा की शादी साल 2016 को हुई थी. शादी के बाद कई बार दोनों सोशल मीडिया पर अपनी खुशहाल जिंदगी की झलक भी दिखाई थी. लेकिन अभी दोनों माता-पिता नहीं बन पाए हैं, जिसको लेकर दोनों ने हमेशा चुप्पी साधे रखी थी.

विज्ञापन

नहीं है कोई मेडिकल परेशानी 

पिता न बनने पर हमेशा गौरव खन्ना पर सवाल उठाए जाते रहे हैं. लेकिन इसको लेकर उन्होंने साफ कह दिया था कि 9 साल बाद भी उनके जीवन में बच्चा न होने की वजह कोई मेडिकल समस्या नहीं, बल्कि सिर्फ एक पर्सनल चॉइस है. हालांकि, अब उम्मीद लगाई जा रही है कि दोनों जल्द ही पेरेंट्स बन जाएंगे. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ