हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

8 BHK का अपार्टमेंट, लग्जरी गाड़ियां... Bigg Boss 17 की फाइनलिस्ट अंकिता की नेट वर्थ

Bigg Boss 17 Finalist Ankita Lokhande Lifestyle: अंकिता लोखंडे के पास महंगी कारों का एक शानदार कलेक्शन भी है, जिसमें Porsche 718 boxster जैसी गाड़ियां शामिल है।

विज्ञापन
अंकिता लोखंडे की नेट वर्थ

Bigg Boss 17 Finalist Ankita Lokhande Net Worth and  Lifestyle: टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इन दिनों Bigg Boss 17 के फिनाले को लेकर सर्खियों में हैं। BB-17 के टॉप 5 फाइनलिस्ट में अंकिता लोखंडे भी शामिल हैं। अंकिता टीवी इंडस्ट्री का काफी बड़ा चेहरा हैं, इसलिए उनकी फैन फॉलोविंग भी काफी ज्यादा है। वैसे Bigg Boss के घर में उनकी परफॉर्मेंस कुछ खास नहीं रही। खैर अब वह शो की फाइनलिस्ट हैं तो आइए उनकी लाइफ स्टाइल और नेट वर्थ के बारे में जानते हैं…

अंकिता लोखंडे का करियर

अंकिता लोखंडे टीवी का काफी फेमस और जाना माना चेहरा हैं। उनका जन्म 19 दिसंबर 1984 को इंदौर में एक मराठी परिवार में हुआ। एकता कपूर के सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ से टीवी की दुनिया में उन्होंने कदम रखा था। इस शो से उन्हें काफी पॉपुलेरिटी मिली। फिर साल 2019 में उन्होंने कंगना रनौत के साथ फिल्म ‘मणिकर्णिका’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया, जो कि बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई।

विज्ञापन

अंकिता की नेटवर्थ

अंकिता का करियर टीवी से लेकर बॉलीवुड तक काफी अच्छा है। इसलिए उनकी नेटवर्थ भी काफी अच्छी है। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति लगभग 25 करोड़ रुपये आंकी गई है। अंकिता काफी लग्जरी लाइफ जीती हैं। शादी से पहले अंकिता मुंबई में अपने परिवार के साथ एक आलीशान अपार्टमेंट में रहती थी। वहीं शादी के बाद पति विक्की जैन के साथ मुंबई में 8 BHK का अपार्टमेंट में रहती हैं। अंकिता लोखंडे टीवी के साथ-साथ Ads और सोशल मीडिया से भी कमाई करती हैं। रिपोर्ट के अनुसार, अंकिता यूट्यूब से हर साल करीब 24-36 लाख रुपये कमाती हैं। वहीं इंस्टाग्राम से वह करीब 20-30 लाख रुपये हर साल कमाती हैं।

यह भी पढ़ें: आलीशान घर, लग्जरी कारें…Bigg Boss 17 के फाइनलिस्ट Munawar Faruqui की नेटवर्थ और लाइफ स्टाइल

विज्ञापन

अंकिता की कार कलेक्शन

कई लोगों को यह नहीं पता है कि अंकिता के पास महंगी कारों का एक शानदार कलेक्शन है, जिसमें Porsche 718 boxster (1.52 करोड़ रुपये), Jaguar XF (76 लाख रुपये), Mercedes-Benz V-Class (71.05 लाख रुपये) और Mercedes V220D (81.90 लाख रुपये) शामिल हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola