आलीशान घर, लग्जरी कारें...Bigg Boss 17 के फाइनलिस्ट Munawar Faruqui की नेटवर्थ और लाइफ स्टाइल

Bigg Boss 17 Finalist Munawar Faruqui Lifestyle: मुनव्वर स्टैंड अप कॉमेडी शो के अलावा सोशल मीडिया और यूट्यूब से भी अच्छी कमाई करते हैं। उनके पास महंगी कारों का अच्छा कलेक्शन हैं।

Munawar Faruqui net worth

मुनव्वर फारुकी की नेट वर्थ

Bigg Boss 17 Finalist Munawar Faruqui Lifestyle: Bigg Boss 17 का आज फिनाले है, सभी की निगाहे टॉप 3 फ्लाइलिस्ट अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार और मुनव्वर फारूकी पर टिकी हुई हैं। वहीं आज Munawar Faruqui का जन्मदिन भी है, वह आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस दोहरे मौके पर हम आपको Munawar Faruqui की नेटवर्थ और लाइफ स्टाइल के बारे में कुछ खास बातें बताने वाले हैं।

विज्ञापन

कौन हैं मुनव्वर?

मुनव्वर का नाम इंडिया के टॉप स्टैंड अप कॉमेडियन में एक गिना जाता है। इसके अलावा उनका अपना यूट्यूब चैनल भी है और उन्होंने कई सारे म्यूजिशियन के साथ भी काम किया है। Bigg Boss 17 में आने से पहले मुनव्वर साल 2022 में कंगना रनौत के एक डिजिटल रिएलिटी शो लॉक अप (Lock-UP) में आए थे और शो की ट्रॉफी अपने नाम की थी। मुनव्वर ने बताया कि वह शुरुआत में अपने टीचर और आस-पास के लोगों की ही मिमिक्री करते थे, लेकिन कुछ समय बाद यह उनका टैलेंट बन गया। मुनव्वर का जन्म आज ही के दिन गुजरात के एक सामान्य मुस्लिम परिवार में साल 1992 में हुआ था।

विज्ञापन

कितनी है मुनव्वर की नेटवर्थ?

मुनव्वर का करियर काफी सफल है, इससे जाहिर है कि उनकी नेटवर्थ काफी अच्छी है। उन्होंने अपनी मेहनत से करोड़ों की संपत्ति बना चुके हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुनव्वर की नेटवर्थ 1 से 2 करोड़ रुपये बताई जाती है। Siasat.com की साल 2022 की एक रिपोर्ट के अनुसार मुनव्वर एक शो के लिए का 3-4 लाख रुपये चार्ज करते हैं। साथ ही सोशल मीडिया और यूट्यूब से भी अच्छी कमाई करते हैं। मुनव्वर के पास महंगी कारों का अच्छा कलेक्शन है, जिसमें Toyota Fortuner (33.4 – 51.4 लाख रुपये), MG Hector (15- 22.20 लाख रुपये) और Mahindra Scorpio N (15.4 – 20.5 लाख रुपये) शामिल हैं। इसके अलावा मुनव्वर के पास गुजरात और मुंबई में अपना आलीशान घर भी है।

विज्ञापन

पर्सनल लाइफ

टीवी शो BB17 में आयशा खान ने मुनव्‍वर पर डबल डेटिंग का आरोप लगाया। आयशा, मुनव्‍वर की एक्स गर्लफ्रेंड थीं। हालांकि, मुनव्वर ने 2017 में शादी की बात को माना था। फिर साल 2022 में अपनी पत्नी से तलाक लेने और एक 5 साल के बेटा होने की बात को भी माना।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ