Bhutan No Traffic Signal: हर देश में ट्रैफिक नियम होते हैं और उनका पालन करना जरूरी है लेकिन दुनिया में एक देश ऐसा भी है जहां ट्रैफिक सिग्नल ही नहीं है। भूटान एक ऐसा देश है जहां कोई ट्रैफिक सिग्नल नहीं है और सबसे बड़ी बात यह है कि यहां फिर भी ट्रैफिक जाम नहीं लगता।
वाहनों की संख्या कम है
भूटान दक्षिण पूर्व एशिया में पूर्वी हिमालय में स्थित एक खूबसूरत देश है। इस देश के बारे में ऐसी दिलचस्प बातें हैं, जिन्हें सुनकर लोग हैरान रह जाते हैं। भूटान में उद्योगों और वाहनों की संख्या बहुत कम है, जिसके कारण कार्बन उत्सर्जन की मात्रा बहुत कम है। भूटान में जितना कार्बन डाइऑक्साइड बनती है उससे ज्यादा ऑक्सीजन यहां निकलती है।
नहीं है ट्रैफिक लाइट
भूटान के बारे में सबसे दिलचस्प बात यह है कि यहां कोई ट्रैफिक लाइट नहीं है। यहां एक भी सिग्नल नहीं लगाया गया है, इसके कई कारण हैं, सबसे पहले तो पर्यावरण संरक्षण के कारण यहां वाहनों की संख्या सीमित रखी गई है और दूसरी बात ये है कि यहां सड़कों का जाल इस तरह बिछाया गया है कि आपको किसी चौराहे पर रुकने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
ये भी पढ़ें- Himachal Beautiful Places: हिमाचल में घूमने के लिए ये 4 जगहें हैं बेस्ट, देखें लिस्ट
यहां सड़कों पर घूमते हैं जानवर
भूटान में जानवरों और इंसानों के बीच बहुत प्यार है। यहां की सड़कों पर गाय, भैंस और बकरियों के झुंड आराम से टहल रहे होते हैं, इस वजह से वाहनों की गति धीमी रहती है। इसलिए यहां ट्रैफिक लाइट की जरूरत नहीं होती है। यहां हर चौराहे और प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक पुलिस के जवान खड़े रहते हैं, यह सुनिश्चित करने के लिए कि कोई भी यातायात नियमों का उल्लंघन नहीं कर रहा है।
आपको यह भी बता दें कि भूटान पूरी तरह से प्रकृति से घिरा हुआ देश है। इस देश के हर हिस्से में अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता दिखाई देती है। भूटान में सार्वजनिक स्थानों जैसे सिनेमा हॉल, रेस्तरां, सड़कों आदि पर धूम्रपान और तंबाकू उत्पादों के उपयोग पर बैन है।
संबंधित खबरें
नवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
1 hr agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
16 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
20 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
1 day agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines