Himachal Beautiful Places: हिमाचल में घूमने के लिए ये 4 जगहें हैं बेस्ट, देखें लिस्ट

Cheap places to visit himachal pradesh, himachal pradesh tourism, unique places to visit himachal pradesh, kinnaur tourist places, chitkul, churdhar peak

Himachal Pradesh Tourism

Himachal Beautiful Places: मौसम चाहे गर्मी का हो या सर्दी का, दिल्ली और इसके आसपास रहने वाले लोग पहाड़ों पर घूमने के लिए जगह तलाशते रहते हैं। बहुत से लोग हिमाचल जाना पसंद करते हैं क्योंकि यह राज्य पहाड़ों, नदियों और खूबसूरत घाटियों से घिरा हुआ है। आपने शिमला, मनाली जैसी कई जगहों के बारे में खूब सुना होगा लेकिन आज हम आपको हिमाचल की ऐसी 5 जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप जा सकते हैं।

विज्ञापन

किन्नौर

किन्नौर अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। किन्नौर में सांगला घाटी अपने सदाबहार जंगलों, पहाड़ी ढलानों और बर्फ से ढकी चोटियों से लेकर अपने लाल सेब के बगीचों और स्वादिष्ट चेरी के पेड़ों के लिए प्रसिद्ध है। यहां का सफर बेहद रोमांचक है। यह घाटी अपनी कैंपिंग के लिए भी मशहूर है।

विज्ञापन

चूड़धार

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में चूड़धार मंदिर स्थित है, इसकी खूबसूरती देखने लायक है। पर्यटक चूड़धार की यात्रा ट्रैकिंग के माध्यम से पूरी करते हैं। यह यात्रा मनमोहक दृश्यों के साथ पहाड़ों की खूबसूरत घाटियों के बीच पूरी होती है। यह मंदिर साल में केवल 6 महीने ही खुला रहता है।

विज्ञापन

हाटू माता मंदिर

हाटू माता मंदिर पहाड़ी की चोटी पर है, यह चोटी शहर का सबसे ऊंचा स्थान है और यहां से हिमालय पर्वत बहुत सुंदर दिखता है। यहां बर्फीले पहाड़, घने देवदार के जंगल, सेब के बगीचे और हरे-भरे धान के खेत हैं, जिन्हें देखकर आपको बहुत खुशी होगी। यह स्थान हाटू पीक नारकंडा से 8 किमी दूर है। हिमाचली शैली में बने इस मंदिर में लकड़ी की बेहद खूबसूरत नक्काशी की गई है।

नारकंडा

अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं तो आप नारकंडा जा सकते हैं। नारकंडा की यात्रा के दौरान आप ट्रैकिंग, कैंपिंग, स्कीइंग का आनंद ले सकते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि नारकंडा भारत का सबसे पुराना स्कीइंग स्थल है। यहां आकर आपको बहुत मजा आएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ