Eyebrow Growth Oil: घनी आइब्रो चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने का काम करती हैं. इससे पर्सनैलिटी में भी निखार आता है और इंसान के अंदर अच्छा दिखने का कॉन्फिडेंस भी पैदा होता है. हालांकि, सभी की भौहें अलग-अलग होती हैं. किसी की भौहें मोटी होती हैं या किसी की भौहें छोटी होती हैं, जिसे तुरंत पार्लर में जाकर सेट करवाया जाता है. लेकिन, हल्की आइब्रो (Home Remedies for Eyebrow) पर थोड़ा काम करना पड़ता है. इसलिए लोग आइब्रो को घना करने के लिए बाहर के प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं. लेकिन, कुछ खास फर्क नहीं पड़ता और कई बार ये प्रोडक्ट्स नुकसानदायक भी साबित हो सकते हैं. इसको लेकर ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी का कहना है कि अगर कुछ चीजों का सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो घर पर ही आइब्रो को घना (Natural Remedies for Eyebrow Regrowth) किया जा सकता है. आइए इस लेख में जानते हैं कि आप आइब्रो को कैसे घना कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में झड़ते हैं बाल या चेहरे पर दिखता है रूखापन तो डॉ. नीहारिका गोयल से जानिए आसान उपाय, दूर हो जाएंगी दिक्कतें
भौहें को घना बनाने के लिए क्या करें? | Eyebrow Growth Home Remedies
भौहें पतली क्यों हो जाती हैं?
भौहें पतले होने की कई वजह हो सकती हैं, लेकिन एक्सपर्ट का कहना है कि वक्त के साथ ऐसा होना लाजमी है. आइब्रो के कम होने की वजह उम्र बढ़ना, हार्मोनल बदलाव, पोषक तत्वों की कमी या स्किन रोग होना शामिल हो सकता है.
क्या है आइब्रो को घना बनाने का घरेलू नुस्खा?
आइब्रो को घना बनाने के लिए जरूरी है कि आप तेल का इस्तेमाल (Eyebrow Hair Growth Oil) करें. बेहतर होगा कि शुद्ध नारियल का तेल खाएं, क्योंकि ये बालों की ग्रोथ के लिए सबसे बेहतरीन नुस्खा है. यह तेल ना सिर्फ भौहों को घना बनाने का काम करता है, बल्कि उन्हें मजबूत बनाने के लिए भी मददगार है.
कैसे करें इस्तेमाल?
- सबसे पहले एक कटोरी में नारियल का तेल लगा लें.
- फिर एक रुई की मदद से तेल को भौहों पर लगाएं.
- अब हल्के हाथों से 2-3 मिनट तक मसाज करें.
- इससे तेल अंदर तक समा चला जाएगा. फिर इसे रातभर के लिए छोड़ दें.
- सुबह उठकर गुनगुने पानी से धो लें. इसे लगभग कुछ हफ्तों तक करें.
- ज्यादा फायदा पाने के लिए आपको मेथी दाने का इस्तेमाल करना है.
भौहें पर नारियल का तेल लगाने के फायदे
- नारियल का तेल विटामिन ई से भरपूर होता है और ये विटामिन बालों के लिए फायदेमंद माना जाता है.
- फैटी एसिड भी आइब्रो की ग्रोथ के लिए फायदेमंद है. यह बालों को ग्रोथ को बढ़ावा देने का काम करता है.
- नारियल का तेल बालों के रोमछिद्रों को पोषण देने का काम करता है, जिससे बालों को मजबूती मिलती है.
- नारियल तेल में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण भी मौजूद होते हैं, जो किसी भी तरह के इन्फेक्शन से बचाने का काम करते हैं.
इसे भी पढ़ें- ठंड में चाहते हैं मॉइस्चराइज स्किन? इस तरह बनाएं आयुर्वेदिक Face Mask
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
स्वाद में लाजवाब है लहसुन का भरता, जानिए घर पर कैसे बनाएं यह बंगाली रोशुन भोर्ता
4 hrs agoLal Bahadur Shastri Jayanti 2026: लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल वचन सभी को भेज सकते हैं आप, यादगार हैं ये Quotes
18 hrs agoGandhi Jayanti 2026: गांधी जयंती पर सभी को भेजिए महात्मा गांधी की कही ये 10 बातें, मन में जोश भर देंगे बापू के विचार
19 hrs agoFrench Fries Recipe: एयर फ्रायर में कैसे बनाएं फ्रेंच फ्राइज? इस तरह चुटकियों में हो जाएंगे तैयार
21 hrs agoनींबू से भी भाग सकते हैं घर के सारे मच्छर, बस इस तरह करें इस्तेमाल, महंगे लिक्विड खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
21 hrs agoपितृ पक्ष में श्राद्ध की थाली में क्या रखें? ये सात्विक चीजें जरूर करें शामिल
22 hrs agoGarba Night Safety: रात में गरबा के लिए घर से बाहर निकलते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, मस्ती में नहीं आएगी कमी
22 hrs agoबावड़ियों की खूबसूरती देखनी है तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी और वास्तुकला कर देगी हैरान
1 day agoबाल्टी पर लग गए हैं खारे पानी के दाग तो यहां जानिए किस तरह करें साफ, छूट जाएगी सारी गंदगी
1 day agoबच्चों के लिए शाम की भूख के लिए कैसे बनाएं स्वादिष्ट क्रिस्पी आलू पेटीज? यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines