हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bharti Singh बालों को कलर करने के लिए आजमाती हैं यह देसी नुस्खा, चायपत्ती को इस तरह लगाती हैं सिर पर

White Hair Home Remedies: कोमेडियन भारती सिंह अपने बालों को रंगने के लिए डाई का इस्तेमाल नहीं करती हैं बल्कि भारती ने खुद शेयर किया है अपने बाल रंगने का जबरदस्त नुस्खा.

विज्ञापन
Bharti Singh Hair Color: बालों को रंगने का भारती सिंह के पास है कमाल का जुगाड़. Image Credits - Instagram

Homemade Dye: उम्र बढ़ती है तो बालों पर भी उम्र बढ़ने का असर नजर आने लगता है. बालों का रंग फीका पड़ने लगता है, किसी के बाल इक्के-दुक्के तो किसी के काफी ज्यादा सफेद नजर आने लगते हैं. ऐसे में बालों की रंगत हमेशा ही काली रहे यह जरूरी नहीं है और इसीलिए बालों को खूबसूरत बनाए रखने के लिए लोग अक्सर ही डाई का इस्तेमाल करती हैं. लेकिन, कोमेडियन भारती सिंह (Comedian Bharti Singh) का कहना है कि वे बालों पर कभी भी डाई का इस्तेमाल नहीं करती हैं बल्कि घर पर ही एक नुस्खे का इस्तेमाल करती हैं. ऐसे में अगर आप भी चाहें तो भारती के इस नुस्खे को आजमाकर देख सकते हैं. सफेद बालों (White Hair) पर गहरा रंग दिखेगा और बालों की खूबसूरती में चार-चांद लग जाएंगे सो अलग.

भारती सिंह बालों पर लगाती हैं यह मास्क

भारती सिंह बालों को रंगने के लिए मेहंदी से डाई (Mehndi Dye) बनाती हैं. इस होममेड डाई को बनाने के लिए भारती लोहे की कड़ाही में नेचुरल मेहंदी डालती हैं और उसमें सादा पानी, चायपत्ती का पानी, एलोवेरा और अंडा डालती हैं. भारती इसमें अंडे का सफेद हिस्सा मिलाती हैं. इस तरह रातभर मेहंदी को भिगोकर रखा जाता है.

यह भी पढ़ें – किस विटामिन की कमी से बाल पतले होते हैं? जानिए बाल झड़ने लगें तो कौन सा Vitamin लेना चाहिए

विज्ञापन

इस नेचुरल हेयर डाई को भारती अगले दिन बालों पर लगाती हैं. बालों पर आमतौर पर मेहंदी को 40 से 50 मिनट तक लगाकर रखा जाता है. इससे मेहंदी का असर बालों पर नजर आता है और बाल खूबसूरत दिखाई पड़ते हैं. भारती का कहना है कि पंजाब में बालों को इसी तरह रंगा जाता है.

मेहंदी बालों के लिए क्यों फायदेमंद होती है

विज्ञापन
  • मेहंदी स्कैल्प को कूलिंग इफेक्ट्स देती है. इसे बालों पर लगाया जाए तो यह हेयर ग्रोथ में मददगार होती है. मेहंदी में एंटीऑक्सीडाइजिंग गुण होते हैं जो बालों को प्रोटेक्ट करते हैं, हेयर लॉस कम करते हैं और सूरज की हानिकारक किरणों से बचाते हैं.
  • डैमेज्ड बालों को रिपेयर करने के लिए भी मेहंदी लगाई जा सकती है. इससे बालों की फ्रिजीनेस कंट्रोल की जा सकती है.
  • ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम करने के लिए बालों में मेहंदी (Mehndi) लगाई जा सकती है जिससे फ्री रेडिकल्स बालों को नुकसान नहीं पहुंचा पाते हैं.
  • मेहंदी से बालों की डीप क्लेंजिंग हो जाती है. अगर स्कैल्प गंदी है या स्कैल्प पर बिल्ड अप जमा हो तो मेहंदी लगाने पर स्कैल्प साफ हो जाती है.
  • मेहंदी में दही मिलाकर लगाई जाए तो इससे डैंड्रफ और फ्लेकीनेस कम होने में भी असर नजर आ सकता है. वहीं, सिर की खुजली कम होती है सो अलग.
  • मेंहदी पीएच बैलेंस में मदद करती है और हेयर फॉलिकल्स के लिए फायदेमंद होती है. इससे बाल हेल्दी नजर आते हैं.
  • मेंहदी को सही तरह से लगाया जाए तो यह बालों को सुनहरा, काला और भूरा रंग दे सकती है.

यह भी पढ़ें – संतरी नहीं काले बाल चाहिए तो White Hair पर ऐसे लगाएं मेहंदी, मिनटों में दिखेगा असर

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola