Home Remedies To Get Rid Of Bhangover: होली का त्योहार हो और साथ में भांग न हो, ऐसा तो ही नहीं सकता है। भांग पीना एक ट्रेंड सा बन गया है। होली के मौके पर अगर भांग न हो, तो रंग फीका सा लगता है। होली के दिन कई लोगों को भांग पीने की ऐसी लत होती है कि पीने के बाद उस मदहोशी में ऐसे खोए रहते हैं कि कोई होश ही नहीं रहती है। कई लोग तो ऐसे हैं कि खाने की चीजों में भांग मिलाकर सबको खिलाते और पीला देते हैं।
अगर भांग का नशा ज्यादा चढ़ जाए, तो इससे कई परेशानियां आती हैं, जैसे- नर्वस सिस्टम पर कंट्रोल नहीं रहता है और किसी एक्टिविटी में भाग ले नहीं पाते हैं। जब असर ज्यादा हो जाए तो इसे उतारने के कुछ घरेलू नुस्खे कारगर हैं, आइए जानें ये उपाय..
ये हैं कुछ घरेलू नुस्खे
हरड़ या ग्रीन टी
हरड़ का सेवन करने से भांग का असर कम हो सकता है। हरड़ एक नेचुरल औषधि है जो काफी हद तक इसे कम करने में मदद करती है। इसके अलावा आप ग्रीन टी पी सकते हैं।
नींबू पानी
नींबू पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से थकान और चक्कर आना कम हो सकता है।
शहद
शहद भांग के विषैले प्रभावों को कम करने में मदद कर सकता है। शहद को पानी में मिलाकर पीने से फायदा हो सकता है।
उबले आलू
उबले हुए आलू भी भांग के असर को कम कर सकते हैं, इन्हें पीसकर खाने से लाभ हो सकता है।
गर्म पानी से नहाना
गर्म पानी में नहाने से शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिल सकती है और नशा कम करने में हेल्प मिलती है।
आराम करना
आराम करने से व्यक्ति को आराम मिल सकता है और काफी हद तक भांग के असर को कम कर सकता है।
अधिक पानी पीना
अधिक पानी पीने से शरीर में विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है।
अंजीर का सेवन
अंजीर शरीर को ठंडक प्रदान कर सकता है और भांग के असर को खत्म कर सकता है।
ये भी पढ़ें- Dahi Bhalla घर पर बनाएं, होली पर मेहमानों को खिलाएं, आसान है रेसिपी
संबंधित खबरें
मां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
3 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
6 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
10 hrs agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 day agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
2 days agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines