Bhai Dooj Latest Mehndi Design: भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम, रक्षा और आशीर्वाद का प्रतीक होता है. इस दिन बहनें अपने भाई की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए तिलक करती हैं और खास तरह से सजती-संवरती हैं. इन परंपराओं में मेंहदी रचाना एक बेहद खास हिस्सा माना जाता है. अगर आप भी इस भाई दूज अपने हाथों को ट्रेंडिंग डिजाइन
से सजाना चाहती हैं, तो यहां दिए गए कुछ बेहतरीन मेंहदी डिजाइन आपके लिए परफेक्ट हैं.
ट्रेंडिंग मेंहदी डिजाइन | Trending Mehndi Designs
भाई दूज लिखी हुई मेंहदी डिजाइन
अगर आप सिंपल और यूनिक डिजाइन चाहती हैं, तो “भाई दूज” या “हैप्पी भाई दूज” लिखा हुआ डिजाइन हाथ की हथेली पर बनवा सकती हैं. यह दिखने में भी सुंदर होता है और त्योहार के थीम को भी दर्शाता है.
भाई-बहन की आकृति वाली मेंहदी डिजाइन
आप भाई के साथ बहन की आकृति या कार्टून स्टाइल चित्र बनवाकर एक खास भावनात्मक टच दे सकती हैं. यह डिजाइन भाई दूज के लिए परफेक्ट है और ट्रेंड में भी है.
भाई का तिलक दर्शाती मेंहदी डिजाइन
इस डिज़ाइन में भाई को तिलक लगाती बहन की झलक दर्शाई जाती है. इसे हथेली या कलाई के पास बनवाया जा सकता है. यह दिखने में पारंपरिक और बहुत ही भावुक टच देने वाला होता है.
ये भी पढ़ें-Diwali 2025: सेंटर टेबल को बनाना चाहते हैं आकर्षण का केंद्र? कांच के गिलास से इस तरह बनाएं लैंप
हाफ हैंड मेंहदी डिजाइन
अगर आप कुछ हल्का और स्टाइलिश चाहती हैं, तो आधे हाथ में लगने वाला यह हाफ हैंड डिजाइन बढ़िया रहेगा. यह जल्दी बनता है और देखने में भी ट्रेंडी लगता है.
बैक हैंड मेंहदी डिजाइन
बैक हैंड यानी हाथ की पीठ पर लगने वाला डिजाइन आजकल काफी पसंद किया जा रहा है. इसमें बेल-बूटे, फ्लोरल या ज्वेलरी स्टाइल पैटर्न्स बनाकर हाथों को आकर्षक बनाया जा सकता है.
ये भी पढ़ें- Bhai Dooj 2025: भाई दूज से पहले लगा लें ये हेयर मास्क, बालों में आ जाएगी नेचुरल चमक
संबंधित खबरें
नाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
1 hr agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
16 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
20 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines