Bhai Dooj 2025: भाई दूज पर बहनों को देने के लिए अब तक नहीं लिया है गिफ्ट? करें इन लास्ट मिनट गिफ्ट्स का चुनाव

Bhai Dooj Gifts: भाई दूज का इंतजार सभी बहनों को होता है. साथ ही अगर आपने अब तक अपने बहन के लिए किसी भी गिफ्ट का चुनाव नहीं किया है तो आप
इन गिफ्ट्स को फॉलो कर सकते हैं जो कि आपकी बहन को काफी पसंद आएंगे.

Bhai Dooj Gifts

बहनों के लिए बेस्ट लास्ट मिनट गिफ्ट्स. Image Source Freepik

Bhai Dooj Gifts Ideas: भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक है, और इस दिन बहनें अपने भाई की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए तिलक करती हैं. अगर आप अब तक अपनी बहन के लिए कोई गिफ्ट नहीं ले पाए हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है. कुछ स्मार्ट और दिल छू लेने वाले लास्ट मिनट गिफ्ट्स ऐसे भी हैं, जो न सिर्फ समय बचाते हैं बल्कि आपकी बहन के चेहरे पर मुस्कान भी ला सकते हैं. तो चलिए जानते हैं ऐसे 5 बेहतरीन और आसान लास्ट मिनट गिफ्ट आइडियाज़, जो भाई दूज को बना सकते हैं खास.

विज्ञापन

भाई दूज गिफ्ट आइडियाज | Bhai Dooj Gift Ideas

पर्सनलाइज्ड गिफ्ट कार्ड या वाउचर

आप बहन की पसंदीदा ब्रांड का गिफ्ट वाउचर भेज सकते हैं. इससे आपकी बहन अपनी पसंद से कुछ भी खरीद सकती है. ये गिफ्ट बहनों के लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है.

विज्ञापन

पर्सनलाइज्ड फोटो फ्रेम या मेमोरी गिफ्ट

आप ऑनलाइन या लोकल शॉप से जल्दी एक कस्टम फोटो फ्रेम या मैमोरी स्क्रैपबुक बनवा सकते हैं. यह गिफ्ट भावनात्मक जुड़ाव बढ़ाता है. ये गिफ्ट देने के लिए बेस्ट ऑप्शन है.

ब्यूटी या स्किनकेयर हैम्पर

अगर आपकी बहन को सेल्फ केयर पसंद है, तो यह एक बेहतरीन विकल्प है. तो आप रेडीमेड ब्यूटी हैम्पर ले सकते हैं जिसमें फेस वॉश, मॉइस्चराइजर, लिप बाम आदि हो सकते हैं.

विज्ञापन

फैशन एसेसरीज या ज्वेलरी

आप एथनिक इयररिंग्स, ब्रैसलेट, स्कार्फ या बैग जैसी कोई भी चीज ऑनलाइन या नजदीकी मार्केट से खरीद सकते हैं. ये गिफ्ट ट्रेंडी भी होते हैं और उपयोगी भी.

विज्ञापन

मिठाई और ग्रीटिंग कार्ड का कंबो

भावना दिखाने के लिए कुछ मीठा और कुछ शब्द काफी होते हैं. अगर और कुछ नहीं मिला, तो एक सुंदर ग्रीटिंग कार्ड के साथ
उसकी पसंदीदा मिठाई (जैसे चॉकलेट बॉक्स, कुकीज, लड्डू आदि) देकर भाई दूज को खास बना सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ