Bhai Dooj 2024: दिवाली के बाद भाई दूज का त्योहार देशभर में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन भाई-बहन अपने बीच के अनोखे रिश्ते का जश्न मनाते हैं और इस साल यह 3 नवंबर मनाया जाएगा। जहां बहन अपने भाई की लंबी उम्र की मनोकामना करती है, वहीं भाई अपनी बहनों को गिफ्ट देते हैं। ऐसे में अगर आपने अभी तक अपनी बहनों के लिए गिफ्ट नहीं लिया है, तो अभी भी आप उनके लिए बेस्ट गिफ्ट ले सकते हैं। आइए यहां जानते हैं बेस्ट गिफ्ट आइडियाज।
कस्टमाइज्ड ज्वेलरी
कस्टमाइज्ड ज्वेलरी अपकी बहन के लिए एक बेहतरीन गिफ्ट हो सकता है, जो आपकी बहन का काफी पसंद भी आएगा। इसके लिए आप पेंडेंट या ब्रेसलेट अपने अनुसार बनाकर उस पर उसका नाम, इनीशियल या कोई खास तारीख लिखवा सकते हैं। बर्थस्टोन ज्वेलरी एक और खूबसूरत अप्सन हो सकता है, जो आपकी बहन के लिए अलग और अनोखा गिफ्ट होगा।
ये भी पढ़ें- दिवाली पर मिठाइयों से न करें परहेज, इन 5 हेल्थ टिप्स को करें फॉलो, मजबूत होगी इम्यूनिटी!
कस्टमाइज्ड गिफ्ट हैंपर
आपकी बहन को कस्टमाइज्ड गिफ्ट हैंपर भी काफी पसंद आ सकता है। जब आप उसे उसकी पसंदीदा चीजों से भरी हुई टोकरी उसे सरप्राइज करेंगे, तो इस गिफ्ट को देख कर जरूर खुश होगी। इस हैंपर में आप बढ़िया चॉकलेट, स्किन केयर प्रोडक्ट, सेंटेड केंडल, हाथों से लिखे हुए मैसेज शामिल कर सकते हैं।
स्टाइलिश आइटम
स्टाइलिश आइटम आप अपनी बहन को गिफ्ट के रूप में दे सकते हैं, जो उन्हें काफी पसंद अ सकता है। यह तोहफा देकर आप इसमें स्टाइल सेंस से उसे प्रभावित कर सकते हैं। उसे एक स्टाइलिश स्कार्फ, एक ठाठ हैंडबैग या एक ज्वेलरी दे सकते हैं, जो उसके पहनावे के साथ अच्छा लगे। ऐसे गिफ्ट देकर आप अपनी बहन को अपनी फिलिंस जाहिर करते हैं, इसलिए इस त्योहार के मौके पर बेस्ट गिफ्ट ही चुने।
स्पा या वेलनेस पैकेज
अपनी बहन को वेलनेस या स्पा पैकेज देकर उससे जुड़ी आप अपनी फिक्र जाहिर कर सकते है और यह बढ़िया तरीका हो सकता है। आजकल की बिजी लाइफ में हर किसी को छुट्टी की जरूरत होती है और स्पा डे हर रोज के स्ट्रेस को दूर करने का एक अच्छा तरीका है। आप ऐसे पैकेज को खरीदें जो जिसमें मालिश और फेशियल जैसे हेल्थ से जुड़ी चीजें शामिल हो।
बुक्स करें गिफ्ट
अगर आपकी बहन को बुक्स पढ़ना पसंद है, तो आप उसे किताब या खूबसूरती से डिजाइन की गई डायरी गिफ्ट कर सकते हैं। इसके लिए आप एक प्रेरणादायक सेल्फ-हेल्प किताब चुनें जो उसके टेस्ट के अनुसार हो। यह अपकी बहन को जरूर पसंद आएगा। एक अच्छी डायरी उसे अपने विचारों को लिखने के लिए प्रेरित कर सकता है।
ये भी पढ़ें- Diwali 2024: पटाखों से हाथ-पैर जल जाएं तो तुरंत करें ये काम, नहीं पड़ेगा दाग!
संबंधित खबरें
रसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
3 hrs agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
7 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
8 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
8 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
10 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
11 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
12 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
14 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines