Beetroot Cheela Recipe: चुकंदर एक नहीं बल्कि कई तरीकों से फायदेमंद होता है. इसे खाने पर शरीर को आयरन की भरपूर मात्रा मिलती है, यह इंफ्लेमेशन को कम करता है और पाचन से जुड़े फायदे (Beetroot Benefits) भी देता है. लेकिन, बच्चे अक्सर ही चुकंदर खाने में आनाकानी करते हैं जिससे समझ नहीं आता कि उन्हें चुकंदर खिलाएं तो खिलाएं किस तरह. ऐसे में एक्ट्रेस भाग्यश्री (Bhagyashree) की बताई रेसिपी आपके काम आ सकती है. भाग्यश्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर करके बताया है कि बच्चों को चुकंदर खिलाना मुश्किल हो तो उन्हें बोरिंग सब्जी या सलाद क्यों खिलाएं, आप बच्चों को कलरफुल पैनकेक या चीला बनाकर खिला सकते हैं. ऐसे में चलिए भाग्यश्री से ही जानते हैं चुकंदर का चीला बनाने का तरीका. इस रेसिपी को आप भी फॉलो कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें – मडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, जानिए घर पर कैसे बना सकते हैं ये Ragi Momos
कैसे बनाएं चुकंदर का चीला
चुकंदर का पेनकेक या चीला बनाने के लिए सबसे पहले 2 कप रातभर भिगोई हुई मूंग की दाल को मिक्सर में डालें. 1 या 2 चुकंदर, थोड़ा सा अदरक, 2 हरी मिर्च, 2 चम्मच चावल का आटा या बेसन, थोड़ा सा जीरा और स्वादानुसार नमक भी मिक्सर में डाल लें. इन सभी चीजों को एकसाथ पीस लें.
अब आंच पर तवा चढ़ाएं और उसे गर्म होने दें. तवा गर्म हो जाए तो उसपर थोड़ा सा घी या तेल डाल दें. इसपर चुकंदर के पीसे गए मिश्रण को डालें और गोलाई में घुमाकर फैला दें. इस चीला को दोनों तरफ से अच्छे से पकाकर परोसें.
बस तैयार है आपका कलरफुल और हेल्दी चुकंदर का चीला. भाग्यश्री बताती हैं कि चुकंदर में पौटेशियम, विटामिन सी, फोलेट और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो सेल्स को प्रोटेक्ट करने में मदद करते हैं. वहीं, मूंग दाल प्लांट बेस्ड प्रोटीन है और इसमें फाइबर होता है जो इस चीला को पौषक तत्वों से भरपूर बनाता है. इसे बच्चे ही नहीं बल्कि बड़े भी अच्छी सेहत के लिए खा सकते हैं. यह चीला स्वाद में भी बेहद टेस्टी होता है.
चुकंदर से और क्या-क्या बना सकते हैं
- बच्चों को अगर चुपके से चुकंदर खिलाना है तो आप उन्हें चुकंदर के परांठे या पूरियां खिला सकते हैं. इसके लिए आटा गूंथकर समय ही उसमें चुकंदर की प्यूरी मिलाई जा सकती है. इससे तैयार रोटी, परांठे या पूरियां खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती हैं.
- चुकंदर के कटलेट या चुकंदर की टिक्की बनाकर भी बच्चों को खिला सकते हैं. उबले हुए आलू के साथ ही उबला चुकंदर मैश कर लें और कटलेट बनाएं.
- चुकंदर से बच्चों के लिए चिप्स भी बना सकते हैं. तेल में डीप फ्राई करने के बजाय चुकंदर को काटकर एयर फ्रायर में डाला जा सकता है. इसके अलावा, चुकंदर को पीसकर आटे में मिलाकर चिप्स के आकार में काटें और सुखा लें. इन सूखे हुए चिप्स को तलकर या एयर फ्राई करके बच्चों को दिया जा सकता है.
यह भी पढ़ें – बच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक, स्वाद ऐसा कि पूरा टिफिन चट कर जाएंगे बच्चे
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
55 mins agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
2 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
2 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
3 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
4 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
19 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
22 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines