राजस्थान का खूबसूरत शहर उदयपुर है, जो अपनी झीलों, महलों, पहाड़ियों और शाही वास्तुकला के लिए दुनियाभर में मशहूर है. यहां घूमने का मजा मौसम के हिसाब से काफी बदल जाता है. अगर आप भी उदयपुर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो सही मौसम चुनना जरूरी है, ताकि तेज गर्मी या बारिश आपकी ट्रिप का मजा खराब न करे. उदयपुर या जयपुर जैसी जगहों पर घूमने के लिए अक्टूबर से मार्च का समय सबसे अच्छा माना जाता है. इस दौरान मौसम सुहावना रहता है, गर्मी ज्यादा रहती है और आउटडोर घूमने-फिरने में परेशानी कम होती है. वहीं, जुलाई से सितंबर के बीच मानसून के दौरान उदयपुर की झीलें और आसपास की हरियाली शहर की खूबसूरती को एक अलग मजा देती है.
इसे भी पढ़ें- कमरे में रहती है उमस और चिपचिपी हवा तो कटोरी में भरकर रख दीजिए यह चीज, ह्यूमिडिटी दूर हो जाएगी
किस मौसम में घूमना रहता है बेस्ट?
अगर आप पहली बार उदयपुर जा रहे हैं तो अक्टूबर से मार्च के बीच ट्रिप प्लान करना सबसे बेहतर रहेगा. इस दौरान मौसम न तो बहुत गर्म होता है और न ही बारिश होती है, क्योंकि घूमने में ज्यादा परेशानी नहीं होती. आप सिटी पैलेस, झीलों और दूसरी जगहों को आसानी से एक्सप्लोर कर सकते हैं.
नवंबर से फरवरी तक घूमना क्यों है खास?
अगर आपका फोकस सुहाने मौसम और आराम से घूमने पर है तो नवंबर से फरवरी का समय खासतौर पर अच्छा माना जा सकता है. इन महीनों में धूप कम रहती है और सुबह-शाम मौसम ठंडा होता है. इस दौरान आप झीलों के किनारे घूमने, बोट राइड, महलों की सैर और शहर की पुरानी गलियों को एक्सप्लोर करने का मजा ले सकते हैं.
किस मौसम में खूबसूरत लगता है उदयपुर?
अगर आप उदयपुर को हरी-भरी पहाड़ियों और भरी हुई झीलों के साथ देखना चाहते हैं तो जुलाई से सितंबर का समय भी अच्छा ऑप्शन हो सकता है. राजस्थान पर्यटन विभाग के मुताबिक, मानसून में उदयपुर की झीलों और आसपास के इलाकों की खूबसूरती और निखर जाती है. हालांकि, आपको मौसम चेक करके घूमना चाहिए, ताकि किसी भी तरह की परेशानी न हो पाए.
उदयपुर में किन जगहों को एक्सप्लोर करें?
सिटी पैलेस- उदयपुर की शाही विरासत और राजस्थानी वास्तुकला देखने के लिए यह सबसे खास जगहों में से एक है. यहां से लेक पिछोला का खूबसूरत नजारा भी दिखाई देता है. आप दीदार करने के लिए जा सकते हैं.
लेक पिछोला- शाम के समय यहां बोट राइड करना और पानी में नजर आते महलों का नजारा देखना ट्रिप का खास एक्सपीरियंस हो सकता है.
सज्जनगढ़ यानी मानसून पैलेस- पहाड़ी पर मौजूद यह महल उदयपुर और आसपास के इलाकों का शानदार पैनोरमिक व्यू देता है. अगर आप पार्टनर के साथ हैं तो यहां पर जरूर जाएं.
फतेह सागर झील- पहाड़ियों से घिरी यह झील बोटिंग और शांत माहौल के लिए पसंद की जाती है. आप यहां पर रूकने का प्लान बना सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- ब्राजील के इस द्वीप को कहा जाता है ‘स्नेक आइलैंड’, यहां कदम-कदम पर रहता है मौत का खतरा!
संबंधित खबरें
नल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
6 hrs agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
11 hrs agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
13 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
17 hrs agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
1 day agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
1 day agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
1 day agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
1 day agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
1 day agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines