Best Places For Couples To Visit In Delhi: सर्दियों की शुरुआत होने वाली है, कुछ ही दिनों में लोगों का धूप सेकने वाला समय भी आ जाएगा। ऐसे में अगर आपको इस सर्दी अपने पार्टनर के साथ कहीं समय बिताना है, तो दिल्ली के इन 5 कपल स्पॉट्स को एक्स्प्लोर कर सकते हैं। यहां आप अपने पार्टनर के साथ एक परफेक्ट डेट प्लान कर सकते हैं। इन जगहों पर आप अपने साथी के साथ पिकनिक का प्लान भी बना सकते हैं।
इन 5 जगहों पर बिताएं समय
गार्डन ऑफ फाइव सेंसेस
इस पार्क में आप अपने लव पार्टनर के साथ हाथों में हाथ डालकर हरी-भरी घासों और रंग-बिरंगे फूलों के बीच अच्छा समय बिता सकेंगे। गार्डन ऑफ फाइव सेंसेस दिल्ली के कपल्स के बीच काफी समय से पॉपुलर है। इस जगह पर सर्दियों के समय आप पिकनिक प्लान कर सकते हैं। गार्डन ऑफ फाइव सेंसेस में वयस्कों की टिकट 35 रुपये प्रति व्यक्ति है।
ये भी पढ़ें- Garlic Benefits: पुरुषों के लिए वरदान है लहसुन! कैसे करें डाइट में शामिल, जानें फायदे
लोधी गार्डन
लोधी गार्डन 90 एकड़ में फैला विशाल पार्क है। यहां आपको थोड़ी मुगलिय झलक भी देखने को मिलेगी। इस पार्क में घूमने का सबसे सही समय सर्दियों का ही है। यहां कपल्स के अलावा फैमिलीज भी मौज-मस्ती करने आती हैं। इस गार्डन की कोई एंट्री टिकट नहीं है, यानी आप मुफ्त में पार्टनर के साथ यहां समय बिता सकते हैं।
हौज खास
हौज खास में एक शांत झील और पुराने खंडहर देखने को मिल जाएंगे। इस प्राचीन किले से पूरे गार्डन की शान बढ़ जाती है। वीकेंड्स पर अक्सर कपल्स यहां घूमने जाते हैं। सर्दियों के मौसम में आप यहां अपने बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड के साथ घूमने जा सकते हैं। ये जगह फोटोग्राफी के लिए भी बढ़िया स्पॉट है।
फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक
कनॉट प्लेस का पार्क
कनॉट प्लेस कपल्स के बीच और युवाओं के बीच पहले से ही काफी मशहूर प्लेस है। कनॉट प्लेस में मौजूद पार्क सर्दियों में दिल्लीवासियों के बीच सबसे ज्यादा मशहूर है। इस पार्क में जोड़े आराम से घूमने जा सकते हैं, यहां एंट्री के लिए कोई टिकट नहीं लगता है। पार्क से अलग हटकर आप कनॉट प्लेस में मौजूद कैफे, रेस्टोरेंट और बाजार को भी एक्स्प्लोर कर सकते हैं।
हुमायूं टॉम्ब
हुमायूं टॉम्ब भी दिल्ली के कपल्स के बीच फेमस है। यहां हुमायूं का मकबरा बनाया गया है और साथ ही कई अलग-अलग किले भी बने हुए हैं। हुमायूं के मकबरे में एंट्री के लिए टिकट लगता है। यह एक मुगलिय धरोहर है, जहां आप खूबसूरत नजारों का लुत्फ ले सकते हैं। यहां के बगीचों में मौजूद पेड़ों में सर्दियों के समय संतरे और नींबू भी लगे होते हैं।
इसके अलावा इंडिया गेट, पुराना किला, इंद्रप्रस्थ, कुतुब मीनार और मेहरौली का पार्क भी कपल्स के बीच काफी मशहूर हैं।
ये भी पढ़ें- आंख रगड़ना पड़ सकता है भारी, तुरंत छोड़ दें ये आदत नहीं तो चली जाएगी रोशनी!
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
Diwali Wishes 2026: दिवाली पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश
6 hrs agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
8 hrs agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
10 hrs agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
11 hrs agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
15 hrs agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
1 day agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
1 day agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
1 day agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines