Best River Rafting Places India: आजकल घूमने का मतलब सिर्फ पहाड़ या समुद्र देखना नहीं रह गया है, बल्कि लोग अपनी ट्रिप में एडवेंचर भी शामिल करना चाहते हैं. अगर आप भी कुछ अलग और यादगार करना चाहते हैं तो रिवर राफ्टिंग आपके लिए शानदार विकल्प हो सकता है. तेज बहती नदी, ठंडी हवा और उफनती लहरों के बीच नाव चलाने का अनुभव दिल की धड़कन बढ़ा देता है. सोशल मीडिया पर इसके कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, ऐसे में अगर आप भी इसका मजा उठाना चाहते हैं, तो भारत में कई ऐसी जगहें हैं जहां यह एडवेंचर किया जा सकता है, आइए जानते हैं इन जगहों के नाम.
यह भी पढ़ें: 10 मिनट में तैयार होगा टेस्टी सूजी चीला, इस तरह बनाएं हेल्दी ब्रेकफास्ट जो दिनभर रखेगा आपको एनर्जेटिक
जांस्कर नदी Zanskar River For River Rafting
लद्दाख की जांस्कर नदी उन लोगों के लिए है जो असली चुनौती पसंद करते हैं. ऊंचे पहाड़ों और ठंडे रेगिस्तानी इलाकों के बीच बहने वाली इस नदी में राफ्टिंग करना एक अनोखा अनुभव देता है. यह रूट दुनिया के सबसे ऊंचे राफ्टिंग मार्गों में शामिल माना जाता है और यहां का प्राकृतिक दृश्य भी मन मोह लेता है, हर साल बड़ी संख्या में लोग यहां राफ्टिंग का मजा उठाते हैं.
कुंडलिका नदी Kundalika River For River Rafting
अगर आप महाराष्ट्र में रहते हैं और ज्यादा दूर नहीं जाना चाहते तो कोलाड की कुंडलिका नदी एक अच्छा विकल्प है. यह जगह खासतौर पर वीकेंड ट्रिप के लिए मशहूर है, यहां साल के ज्यादातर समय राफ्टिंग की सुविधा मिलती है, जिससे एडवेंचर प्रेमी कभी भी यहां का प्लान बना सकते हैं.
टोंस नदी Tons River For River Rafting
उत्तराखंड की टोंस नदी को राफ्टिंग के लिहाज से काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है. यह यमुना नदी की प्रमुख सहायक नदी है और इसके तेज बहाव में राफ्टिंग करना आसान नहीं होता. अगर आपको एडवेंचर में थोड़ा जोखिम पसंद है और आप नया अनुभव लेना चाहते हैं तो यह जगह आपके लिए सही हो सकती है.
ब्रह्मपुत्र नदी Brahmaputra River For River Rafting
अरुणाचल प्रदेश में बहने वाली ब्रह्मपुत्र नदी रिवर राफ्टिंग के लिए काफी मशहूर है, लेकिन यहां राफ्टिंग करना आसान नहीं होता. इसका तेज बहाव और लंबा रूट इसे खास और खतरनाक बनाता है. राफ्टिंग के दौरान घने जंगलों, पहाड़ी इलाकों और स्थानीय गांवों के नजारे आपकी यात्रा को और भी यादगार बना देंगे.
हालांकि, एडवेंचर पसंद लोगों के बीच राफ्टिंग बहुत मशहूर है, लेकिन अगर आप पहली बार राफ्टिंग करने की सोच रहे हैं, तो सबसे पहले अपने आपको अच्छे से ट्रेन करें और गाइड की बात को फॉलो करे. साथ ही हो सके तो तैरना भी सीखें, क्योंकि कई बार ये एडवेंचर खतरनाक रूप भी ले लेता है.
यह भी पढ़ें: क्या रोज अंडा खाना फायदेमंद है या नुकसानदायक? जानिए 30 दिन लगातार Eggs खाने से शरीर में क्या बदलाव आते हैं
संबंधित खबरें
कहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
14 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
18 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
22 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
1 day agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines