हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बच्चों के पेपर खत्म होने के बाद घूमने का है प्लान? इन 3 जगहों को एक्सप्लोर करना ना भूलें 

Best Places to Visit with Children’s: अगर आपका बच्चा पेपर देकर बोर हो गए हैं या कहीं बाहर जाने का प्लान बनाएं और समर वेकेशन का पूरा मजा लें. 

विज्ञापन
बच्चों के साथ घूमने के लिए अच्छी है ये जगहें. Image Credit- Freepik

Bachcho Ke Sath Ghumne Layak Jagah: साल की शुरुआत में ही बच्चों के एग्जाम शुरू हो जाते हैं और पूरे रूटीन बदल जाने के बाद थोड़ा लॉ फील करते हैं. साथ ही, एग्जाम खत्म होते ही बच्चों का मूड एकदम फ्रेश हो जाता है और वे अपनी छुट्टियों को एंजॉय करने लग जाते हैं. वहीं, कुछ बच्चे बाहर जाने की जिद करते हैं. ऐसे में अगर आप भी बच्चों के पेपर खत्म होने के बाद कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह समय फैमिली ट्रिप के लिए बिल्कुल परफेक्ट है. बच्चों के लिए नई जगहें देखना ना सिर्फ मजेदार होता है बल्कि इससे उन्हें नई चीजें सीखने का मौका भी मिलता है. ऐसे में अगर आप बच्चों के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपको इन 3 जगहों को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करना चाहिए. 

इसे भी पढ़ें- गर्मियों की छुट्टियों में यूपी की इन खूबसूरत जगहों पर जरूर करें विजिट, सफर बनेगा इतना यादगार कि दोबारा आने का करेगा मन

नैनीताल 

गर्मी थोड़ी ज्यादा पड़ने लगी है. ऐसे में पहाड़ों पर जाना ही बेस्ट रहेगा. आपको यहां शांति और सुंदर नजारे देखने को मिलेंगे. नैनीताल एक बेहतरीन डेस्टिनेशन है, जहां पर झीलों का घर है. इसलिए कई लोग इस शहर को झील वाला कहते हैं. यह हिल स्टेशन बच्चों और बड़ों दोनों को खूब पसंद आता है. यहां आप बोटिंग का मजा ले सकते हैं और आसपास की खूबसूरत वादियों को करीब से देख सकते हैं. 

विज्ञापन

जयपुर 

बच्चों को इतिहास और संस्कृति से रूबरू कराने के लिए जयपुर बेहतरीन ऑप्शन है. यहां पर उन्हें बहुत मजा आने वाला है, क्योंकि गुलाबी शहर के नाम से पुकारा जाने वाला यह मशहूर शहर अपनी ऐतिहासिक इमारतों और किलों के लिए जाना जाता है. यहां आप Hawa Mahal, Amber Fort और Jantar Mantar जैसी जगहों पर घूम सकते हैं. इन जगहों पर जाकर बच्चे भारत के इतिहास के बारे में काफी कुछ सीख सकते हैं. कुछ दिन रहने के बाद वापस घर की ओर रवाना हो जाइए. 

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क 

ज्यादातर बच्चे नेचर और वाइल्ड लाइफ में दिलचस्पी रखते हैं. ऐसे में उन्हें जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क लेकर जाना बेस्ट रहेगा. यहां आप जंगल सफारी का मजा ले सकते हैं और कई तरह के जंगली जानवरों को करीब से देख सकते हैं. यहां का प्राकृतिक वातावरण बच्चों को प्रकृति से जुड़ने का मौका देता है. इसके अलावा जंगल सफारी बच्चों के लिए एक एडवेंचर से कम नहीं होती. 

विज्ञापन

इन बातों का ध्यान

  • बच्चों के लिए जरूरी सामान रखें और उनके लिए कुछ दवाइयां और फर्स्ट एड भी रखें. 
  • मौसम के हिसाब से कपड़े रखें और एंजॉय करें. 
  • ट्रैवल के दौरान हल्का और हेल्दी खाना साथ रखें. 
  • बच्चों की सुरक्षा का खास ध्यान रखें.

इसे भी पढ़ें- मीठे तरबूज की पहचान कैसे करें? इस ट्रिक से हर बार रसभरा और मीठा Watermelon लाएंगे आप

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola