Summer Vacation Places India: गर्मियां लगभग शुरू होने को है, घरों में पंखे चलने लगे हैं और लोग घरों में लगी एसी की सर्विस करवाने लगें हैं. लेकिन गर्मियों का असल मजा आता है गर्मी की छुट्टियों में जब पूरा परिवार शहर की भागदौड़ से दूर सुकून भरी ट्रिप पर जाता है और अपनों को वक्त देता है. यह पल बहुत शानदार होता है, जिसका हर बच्चा व माता-पिता इंतजार कर रहे होते हैं. अगर आप भी इन गर्मियों की छुट्टियों में छोटी ट्रिप प्लान करना चाहते है, जहां खूबसूरती हो, हरियाली हो और ठंडक भी हो, तो आइए आपको सैर कराते हैं भारत की ऐसी जगहों की जहां आपको इन छुट्टियों में जरूर जाना चाहिए.
यह भी पढ़ें: डैंड्रफ से भर गया है पूरा सिर और कंधों पर गिर रही है रूसी? ये आसान उपाय दिलाएंगे जल्दी राहत
मनाली (हिमाचल प्रदेश)
हिमाचल प्रदेश का मनाली गर्मियों में घूमने के लिए सबसे पसंदीदा जगहों में गिना जाता है. यहां की ठंडी हवाएं, बर्फ से ढके पहाड़ और बहती नदियां पर्यटकों को खास आकर्षित करती हैं. एडवेंचर पसंद करने वाले लोग यहां पैराग्लाइडिंग, ट्रैकिंग और रिवर राफ्टिंग जैसी एक्टिविटी का भी आनंद ले सकते हैं.
शिमला (हिमाचल प्रदेश)
शिमला को ‘क्वीन ऑफ हिल्स’ कहा जाता है और यह अपने सुंदर नजारों और ठंडे मौसम के लिए जाना जाता है. यहां की कॉलोनियल शैली की इमारतें, मॉल रोड की रौनक और आसपास की हरी-भरी घाटियां पर्यटकों को खूब पसंद आती हैं. परिवार या दोस्तों के साथ आरामदायक छुट्टियां बिताने के लिए शिमला एक शानदार विकल्प माना जाता है.
ऊटी (तमिलनाडु)
दक्षिण भारत का मशहूर हिल स्टेशन ऊटी अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए दुनियाभर में जाना जाता है. नीलगिरी पहाड़ियों के बीच बसा यह शहर चाय के बागानों, झीलों और हरियाली से घिरा हुआ है.
मुन्नार (केरल)
केरल का मुन्नार अपनी हरी-भरी वादियों और विशाल चाय बागानों के लिए मशहूर है. यहां का ठंडा मौसम और शांत वातावरण यात्रियों को प्रकृति के बेहद करीब ले जाता है. मुन्नार में झरनों की आवाज, पहाड़ों की हरियाली और साफ हवा आपको मानसिक सुकून का एहसास कराती है, इसलिए यह जगह प्रकृति प्रेमियों के लिए खास मानी जाती है.
कोडाइकनाल (तमिलनाडु)
कोडाइकनाल को ‘फॉरेस्ट गिफ्ट’ यानी वनों का उपहार भी कहा जाता है. यह जगह घने जंगलों, खूबसूरत झीलों और ठंडे मौसम के लिए मशहूर है. यहां की कोडाइकनाल झील, कोकर वॉक और सिल्वर कैस्केड झरना पर्यटकों को बेहद पसंद आते हैं. जो लोग शांति के साथ-साथ थोड़ा रोमांच भी चाहते हैं, उनके लिए कोडाइकनाल एक बेहतरीन ट्रैवल डेस्टिनेशन हो सकता है.
यह भी पढ़ें: आंखें सूखने लगें तो क्या करें? आंखों के डॉक्टर ने बताया क्या खाने पर दूर होगी ड्राई आइज की दिक्कत
संबंधित खबरें
दीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
1 hr agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
4 hrs agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
4 hrs agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
8 hrs agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
22 hrs agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
1 day agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
1 day agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 day agoकम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines