15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर है. इस दिन शनिवार है और अगले दिन रविवार… कुछ मिलाकर आपके पास पूरे दो दिन हो जाएंगे. इस मौके पर बच्चों के साथ कहीं घूमने का मन है, लेकिन लंबी छुट्टी लेकर दूर जाने का समय नहीं है तो दिल्ली एनसीआर से कुछ घंटों की दूरी पर मौजूद जगहें अच्छा ऑप्शन हो सकती हैं. आप दिल्ली या उसके आसपास घूमने का प्लान बना सकते हैं. एक से दो दिन का प्लान आराम से बन सकता है और बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- हर बात पर होती है सास से अनबन? बड़े-बुजुर्गों की ये 5 सीख बदल सकती हैं रिश्ता
आगरा का प्लान बनाएं
अगर बच्चों को इतिहास और पुरानी इमारतों के बारे में बताना चाहते हैं तो आगरा एक बढ़िया ऑप्शन है. यहां ताजमहल के साथ आगरा किला और फतेहपुर सीकरी जैसे ऐतिहासिक स्थल देखे जा सकते हैं. दिल्ली से आगरा की दूरी करीब 206 किलोमीटर है. आगरा किले में मुगलकालीन वास्तुकला देखने के साथ साथ स्वादिष्ट व्यंजन का लुत्फ उठा सकते हैं.
नीमराना का बनाएं प्लान
अगर परिवार के साथ ज्यादा लंबी ट्रिप नहीं करना चाहते तो नीमराना अच्छा ऑप्शन है. यहां अरावली की पहाड़ियों के बीच बना नीमराना फोर्ट देखने को मिलता है. राजस्थान पर्यटन के मुताबिक, यह 15वीं सदी का किला है, जिसे अब हेरिटेज रिसॉर्ट में बदल दिया गया है और यह दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्थित है. यहां पर दो दिन आराम से बिता सकते हैं.
ऋषिकेश रहेगा बढ़िया
बच्चों के साथ पहाड़ों के बीच कुछ समय बिताना चाहते हैं तो ऋषिकेश का रुख किया जा सकता है. दिल्ली पर्यटन के अनुसार, यह दिल्ली से करीब 225 किलोमीटर दूर है. यहां गंगा किनारे घूमने, आसपास के प्राकृतिक नजारों का आनंद लेने और परिवार के साथ सुकून भरा समय बिताने का मौका मिलता है.
देहरादून जाने का बनाएं प्लान
बच्चों के साथ हल्की-फुल्की ट्रिप के लिए देहरादून भी अच्छा ऑप्शन है. दिल्ली से इसकी दूरी करीब 230 किलोमीटर बताई गई है. शहर और आसपास की हरियाली बच्चों को नेचर के करीब ले जाने के साथ परिवार को अच्छा ब्रेक मिलेगा. हालांकि, मौसम का हिसाब देखकर ही ट्रिप प्लान करें.
दिल्ली का ट्रिप बनाएं
आप दिल्ली की इमारतों को घूमने का प्लान बना सकते हैं. दिल्ली का लाल किला, जामा मस्जिद, मकबरे और इंडिया गेट आदि घूम सकते हैं. बच्चों के साथ इन जगहों पर घूमते हुए इतिहास से रूबरू हो सकते हैं. बेहतर होगा कि आप पूरा दिन प्लान करें.
इसे भी पढ़ें- सावन शिवरात्रि की शाम बनाएं आलू वाली पूड़ी, इस व्रत आहार को पसंद करेंगे सभी
संबंधित खबरें
नल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
7 hrs agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
11 hrs agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
14 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
18 hrs agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
1 day agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
1 day agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
1 day agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
1 day agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
1 day agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines