फ्रेंडशिप डे दोस्तों के साथ बिताए गए खास पलों को सेलिब्रेट करने का बेहतरीन मौका होता है. अगर आप भी इस दिन अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो दिल्ली में ऐसी कई शानदार जगहें हैं जहां आप कम बजट में खूब मस्ती कर सकते हैं. अच्छी बात यह है कि आज संडे है तो ऑफ का भी कोई इशू नहीं होगा. ऐतिहासिक इमारतों से लेकर कैफे, पार्क और मार्केट तक, राजधानी हर तरह के ट्रैवलर के लिए कुछ न कुछ खास जरूर रखती है. आइए जानते हैं दिल्ली की उन मशहूर जगहों के बारे में, जहां दोस्तों के साथ आपका दिन यादगार बन सकता है.
इसे भी पढ़ें- बचे हुए चावल से बनाएं कुरकुरे कटलेट, बारिश की शाम में चाय का स्वाद हो जाएगा शानदार
इंडिया गेट जाएं
अगर दोस्तों के साथ शाम बिताने की बात हो तो इंडिया गेट सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है. यहां का खुला माहौल, हरियाली और रात की खूबसूरत लाइटिंग लोगों को अपनी ओर लाती है. यहां बैठकर दोस्तों के साथ बातें करना, स्ट्रीट फूड का लुत्फ लेना और तस्वीरें खिंचवाना एक बेहतरीन ऑप्शन है.
कनॉट प्लेस जाओ
आज तो संडे भी है. दिल्ली का दिल कहे जाने वाला कनॉट प्लेस दोस्तों के साथ घूमने के लिए बेस्ट रहेगा है. यहां आपको ब्रांडेड शॉपिंग, कैफे, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड की भरपूर वैरायटी मिल जाएगी. शाम के समय यहां की रौनक देखने लायक होती है.
चांदनी चौक प्लान करें
अगर आपके ग्रुप को खाने-पीने का शौक है तो चांदनी चौक जरूर जाएं. यहां परांठे वाली गली, चाट, जलेबी, दही भल्ले और कई पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लिया जा सकता है. साथ ही पुरानी दिल्ली की गलियों का अलग ही देखने को मिलता है.
लोधी गार्डन में बिताएं वक्त
अगर आप शांत और नेचुरल जगहों के बीच सुकून भरे पल बिताने के लिए लोधी गार्डन बेहतरीन जगह है. यहां हरियाली, ऐतिहासिक स्मारक और शांत माहौल दोस्तों के साथ पिकनिक या लंबी बातचीत के लिए बिल्कुल मानना है.
हौज खास विलेज प्लान करें
अगर आपको कैफे हॉपिंग, लाइव म्यूजिक और फोटोग्राफी पसंद है तो हौज खास विलेज एक शानदार डेस्टिनेशन है. यहां पुराने किले और झील के साथ मॉडर्न कैफे का मेल देखने को मिलता है. आप भी यहां पर खूब खा सकते हैं.
गार्डन ऑफ फाइव सेंसिस
दोस्तों के साथ रिलैक्स करने और खूबसूरत तस्वीरें लेने के लिए गार्डन ऑफ फाइव सेंसिस भी अच्छा रहेगा. यहां की हरियाली, कलात्मक मूर्तियां और रंग-बिरंगे फूल पूरे माहौल को बेहद आकर्षक बना देते हैं. इसके अलावा दोस्तों के साथ दिल्ली की सैर करें.
इसे भी पढ़ें- Friendship Day Wishes: तेरे जैसा यार कहां… अपने दोस्तों को भेजिए फ्रेंडशिप डे के खास मैसेज, कोट्स और शायरी
संबंधित खबरें
नवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
1 hr agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
3 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
4 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
5 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
5 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
20 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
1 day agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
1 day agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines