जन्माष्टमी का त्योहार आते ही देशभर के मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण की तैयारियां शुरू हो जाती हैं. मंदिरों में खास डेकोरेशन, झांकियां, भजन-कीर्तन और भगवान कृष्ण के भक्तों को अपनी ओर बुलाते हैं. अगर आप इस जन्माष्टमी घर पर पूजा करने के साथ किसी भव्य मंदिर में जाकर कान्हा के दर्शन करना चाहते हैं तो दिल्ली-एनसीआर में कई ऐसे लोकप्रिय मंदिर हैं जहां त्योहार के दौरान खास रौनक देखने को मिलती है. इस साल जन्माष्टमी 4 सितंबर 2026 को मनाई जाएगी. ऐसे में अगर आप जन्माष्टमी पर मंदिर जाने का प्लान बना रहे हैं तो इन जगहों को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. ये जगहें बहुत ही खास हैं, जिसे पूरे परिवार के साथ एक्सप्लोर किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- भारी झुमके से कानों में होने लगता है दर्द? आजमाएं ये आसान ट्रिक, त्योहार के दिन नहीं बिगड़ेगा लुक
इस्कॉन मंदिर
दिल्ली या नोएडा के पास मौजूद इस्कॉन मंदिर को एक्सप्लोर किया जा सकता है. यहां भगवान कृष्ण और राधा रानी की पूजा के साथ भजन-कीर्तन और कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. अगर आप जन्माष्टमी का उत्सव भक्ति और आध्यात्मिक माहौल के बीच मनाना चाहते हैं तो यह जगह आपकी लिस्ट में जरूर होनी चाहिए.
श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर यानी बिरला मंदिर
श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर कनॉट प्लेस के पास स्थित बिरला मंदिर दिल्ली के लोकप्रिय मंदिरों में से एक है. यहां भगवान लक्ष्मी नारायण के साथ देवी-देवताओं के दर्शन किए जा सकते हैं. जन्माष्टमी के दौरान मंदिर में भगवान कृष्ण से जुड़े धार्मिक आयोजन और डेकोरेट भक्तों के लिए काफी अच्छी जगह है.
श्री कृष्ण मंदिर, शकरपुर
श्री कृष्ण मंदिर शकरपुर पूर्वी दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकते है. यहां पर रहने वाले लोग घूमने का प्लान बना सकते हैं और जन्माष्टमी के दिन यहां जाकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए जा सकते हैं और पूजा में शामिल हुआ जा सकता है.
राधा-कृष्ण मंदिर, पांडव नगर
राधा-कृष्ण मंदिर पांडव नगर में मौजूद बहुत ही खास मंदिर है. जन्माष्टमी पर यहां भगवान कृष्ण और राधा रानी के दर्शन के लिए जा सकते हैं. अगर आपका घर में त्योहार मनाने का प्लान नहीं है तो इस जगह को एक्सप्लोर कर सकते हैं. रात तक यहां पर त्योहार की धूम रहती है और लोग पूजा-पाठ करते हैं.
इसे भी पढ़ें- Krishna Janmashtami: घर पर बनाएं कान्हा का झूला, आसान DIY से सजाएं जन्माष्टमी की झांकी
संबंधित खबरें
लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
5 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
8 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
10 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
12 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
14 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines