रक्षाबंधन का त्योहार परिवार के साथ हंसी-मजाक, राखी बांधने और स्वादिष्ट पकवानों का होता है. इसके बाद ज्यादातर परिवार लंबी छुट्टी या कहीं बाहर जाने का प्लान बनाते हैं. अगर आपके पास बाहर जाने का वक्त नहीं है तो दिल्ली-NCR के आसपास ही कई ऐसी जगहें हैं, जहां कुछ घंटे सुकून से बिताए जा सकते हैं.खासकर अगस्त के मानसून मौसम में हरियाली और सुहावना मौसम इन जगहों की खूबसूरती और बढ़ा देता है. आप भी आज या फिर कल घूमने का प्लान बना सकते हैं, यकीनन आपको अच्छा लगेगा. आइए इस लेख में कुछ ऐसी जगहों के बारे में जानते हैं, जहां पर आप घूमने का प्लान बना सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026: इस रक्षाबंधन बनाएं अपनी फोटो को बहुत खास, यहां से कॉपी करें भाई-बहन के लिए ये 4 AI Prompts
नेशनल रेल म्यूजियम
अगर परिवार में बच्चे हैं तो नेशनल रेल म्यूजियम एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. यहां भारतीय रेलवे के इतिहास से जुड़ी पुरानी ट्रेनों और रेल से जुड़ी चीजों को देखा जा सकता है. बच्चों के लिए यह जगह मनोरंजन के साथ-साथ सीखने का भी मौका देती है. बारिश के मौसम में आउटडोर प्लान बिगड़ने पर ऐसी जगहें बेहतर ऑप्शन हो सकती हैं.
गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज
अगर आप भीड़भाड़ से दूर परिवार के साथ कुछ शांत समय बिताना चाहते हैं तो साकेत में मौजूद गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज जा सकते हैं. यहां हरियाली, पेड़-पौधे और खूबसूरत लैंडस्केप के बीच कुछ घंटे आराम से बिताए जा सकते हैं. मानसून में हरियाली और भी खूबसूरत नजर आती है.
हुमायूं का मकबरा
इतिहास और वास्तुकला में दिलचस्पी रखने वाले परिवारों के लिए हुमायूं का मकबरा अच्छा ऑप्शन है. यहां घूमते हुए परिवार के साथ तस्वीरें लेने और ऐतिहासिक इमारतों को करीब से देखने का मौका मिलता है. अगर मौसम साफ हो तो सुबह या शाम का समय यहां घूमने के लिए बेहतर रहेगा.
लोधी गार्डन
अगर आपका प्लान सिर्फ कुछ घंटों के लिए बाहर निकलने का है तो लोधी गार्डन भी अच्छा ऑप्शन है. यहां परिवार के साथ टहलने, बैठने और हरियाली के बीच समय बिताने का मौका मिलता है. बारिश के बाद मौसम साफ हो तो सुबह या शाम का समय यहां घूमने के लिए अच्छा रह सकता है.
किडजानिया
बच्चों के साथ घूमने का प्लान है और बारिश की वजह से आउटडोर जगह पर जाने का मन नहीं है तो नोएडा का किडजानिया विकल्प हो सकता है. यहां बच्चों के लिए अलग-अलग एक्टिविटी होती हैं, जिससे वे मनोरंजन के साथ कई तरह के रोल और प्रोफेशन को एक्सप्लोर कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें-Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर बहन के लिए आखिरी समय में खरीदें ये 5 शानदार गिफ्ट
संबंधित खबरें
सर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
1 hr agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 hr agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
2 hrs agoकम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
3 hrs agoदिवाली का लंच भी हो खास, घर पर बनाएं बाजार जैसे छोले-भटूरे
4 hrs agoधनतेरस पर बनाएं बेसन के लड्डू, स्वाद ऐसा कि खाते रह जाएंगे मेहमान
7 hrs agoधनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
20 hrs agoकम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
1 day agoधनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
1 day agoदिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines