रक्षाबंधन के दिन फोटो क्लिक करने में अलग ही मजा आता है. नए कपड़े और परिवार के साथ फोटो दिन को यादगार बना देती हैं. इस दौरान भाई-बहन भी साथ में कई फोटो लेते हैं, जो यादों की डायरी में जमा हो जाती है, जिसे याद करके चेहरे पर मुस्कान आ जाता है. फोटो को बेहतरीन बनाने के लिए आज के वक्त में AI का ट्रेंड चल गया है. AI की मदद से लोग अपनी तस्वीरों को और बेहतर और नया लुक दे रहे हैं, जिससे फोटो और अच्छी लगने लगती है. अगर आप भी अपनी फोटो को AI की मदद से कुछ नया लुक देना चाहते हैं, ताकि फोटो और अच्छी और यादगार बने, तो आइए आपको कुछ आसान AI प्रॉम्प्ट्स के बारे में बताते हैं.
भाई-बहन का सिनेमैटिक मूवी पोस्टर
AI ऐप में पहले अपनी तस्वीरे अपलोड करें और फिर लिखें-
मेरी दी हुई फोटो का इस्तेमाल करके रक्षाबंधन पर भाई-बहन की एक शानदार बॉलीवुड फिल्म पोस्टर जैसी तस्वीर बनाएं. दोनों को फिल्म के मुख्य किरदारों की तरह दिखाएं, लेकिन उनके असली चेहरे, चेहरे की बनावट और पहचान बिल्कुल न बदलें. भाई-बहन एक-दूसरे के साथ खड़े होकर कैमरे की तरफ कॉन्फिडेंट और प्यारी एक्सप्रेशन के साथ देखें. भाई ने स्टाइलिश कुर्ता और बहन ने खूबसूरत इंडो-वेस्टर्न आउटफिट पहना हो. बैकग्राउंड में हल्की बारिश, फूलों और गर्म रोशनी वाला सिनेमैटिक भारतीय घर का माहौल हो. तस्वीर में प्रीमियम बॉलीवुड पोस्टर जैसा लुक, डेप्थ ऑफ फील्ड, सिनेमैटिक लाइटिंग और अल्ट्रा-रियलिस्टिक डिटेल हो. कोई दूसरा व्यक्ति न हो फोटो में.
बचपन से बड़े होने तक का एक फ्रेम बनाएं
AI ऐप में पहले अपनी तस्वीरे अपलोड करें और फिर लिखें-
मेरी दी हुई फोटो का इस्तेमाल करके एक इमोशनल और ट्रेंडिंग रक्षाबंधन तस्वीर बनाएं, जिसमें भाई-बहन का बचपन और आज का रिश्ता एक ही फ्रेम में दिखाई दे. तस्वीर के एक हिस्से में दोनों का बचपन वाला रूप राखी बांधते और हंसते हुए दिखे और दूसरे हिस्से में वही भाई-बहन आज के समय में रक्षाबंधन मनाते हुए नजर आएं. दोनों समय में चेहरे की पहचान एक जैसी और स्पष्ट रहे. बैकग्राउंड में घर, पुराने खिलौने, पारिवारिक फोटो और आज की पूजा की थाली जैसे छोटे-छोटे एलिमेंट हों. पूरी तस्वीर भावुक, सिनेमैटिक और फोटो-रियलिस्टिक लगे, जैसे किसी फिल्म का खूबसूरत यादों वाला सीन हो.
भाई-बहन की मजेदार नोकझोंक
AI ऐप में पहले अपनी तस्वीरे अपलोड करें और फिर लिखें-
मेरी फोटो का इस्तेमाल करके रक्षाबंधन की एक मजेदार और नेचुरल तस्वीर बनाएं, जिसमें बहन राखी बांधने के बाद भाई से मजाकिया अंदाज में गिफ्ट मांग रही हो और भाई मजेदार एक्सप्रेशन के साथ अपना पर्स या जेब दिखा रहा हो. दोनों के चेहरे पर वास्तविक भाई-बहन वाली नोकझोंक और हंसी दिखाई दे. भाई की कलाई पर राखी साफ नजर आए. पास में मिठाई, पूजा की थाली और गिफ्ट बॉक्स रखा हो. दोनों ने स्टाइलिश भारतीय कपड़े पहने हों. तस्वीर बिल्कुल candid हो, जैसे किसी ने अचानक उनका मजेदार पल कैमरे में कैद कर लिया हो. सही हाथ, उंगलियां और चेहरे की डिटेल के साथ DSLR-quality realistic photography.
बचपन की यादों वाला रक्षाबंधन
AI ऐप में पहले अपनी तस्वीरे अपलोड करें और फिर लिखें-
मेरी दी हुई फोटो का इस्तेमाल करके रक्षाबंधन की एक भावुक और रियलिस्टिक तस्वीर बनाएं, जिसमें भाई-बहन घर के फर्श पर साथ बैठे हों और बहन भाई की कलाई पर राखी बांध रही हो. दोनों के चेहरे पर बचपन जैसी प्यारी मुस्कान और अपनापन दिखे. पास में पुरानी पारिवारिक तस्वीरों का छोटा-सा फोटो एल्बम, मिठाई की प्लेट और पूजा की थाली रखी हो. दोनों ने खूबसूरत भारतीय पारंपरिक कपड़े पहने हों. कमरे में गर्म और प्राकृतिक रोशनी हो. तस्वीर DSLR से खींची हुई असली पारिवारिक फोटो जैसी लगे, चेहरे और हाथों की डिटेल बिल्कुल प्राकृतिक और सही हो.