Amritsar Best Places: अमृतसर का नाम सुनते ही सबसे पहले गोल्डन टेम्पल की तस्वीर सामने आती है, लेकिन यह ऐतिहासिक शहर सिर्फ हरमंदिर साहिब तक ही नहीं है. यहां पर कई ऐसी जगहें जो इतिहास की गवाही देने का काम करती हैं. संस्कृति, देशभक्ति और पंजाबी विरासत से जुड़ी ये जगहें अपने आप में खूबसूरत हैं. इसलिए जब भी पंजाब या अमृतसर घूमने का प्लान बने तो गोल्डन टेम्पल के साथ-साथ इन जगहों को भी एक्सप्लोर करें. ये जगहें न सिर्फ देखने लायक है, बल्कि आपका ट्रिप यादगार भी बन जाएगा. इसलिए अगली बार अपनी ट्रिप में इन जगहों को जरूर शामिल करें.
इसे भी पढ़ें- दुनिया का इकलौता एयरपोर्ट जहां रनवे पर नहीं, सीधे समंदर की रेत पर लैंड करते हैं हवाई जहाज!
---विज्ञापन---
जलियांवाला बाग
गोल्डन टेम्पल से कुछ ही कदमों की दूरी पर जलियांवाला बाग मौजूद है. भारत के स्वतंत्रता संग्राम का भी यह बाग गवाह रहा है. बता दें कि यहां 13 अप्रैल 1919 के नरसंहार की यादें आज भी संजोकर रखी गई हैं. बुलेट मार्क्स, शहीदी कुआं और संग्रहालय इतिहास प्रेमियों के लिए बेहद खास हैं.
---विज्ञापन---
पार्टिशन म्यूजियम
अगर आप भारत-पाकिस्तान बंटवारे के इतिहास को करीब से समझना चाहते हैं तो पार्टिशन म्यूजियम जरूर जाएं. यहां तस्वीरों, दस्तावेजों और ऑडियो-विजुअल प्रदर्शनों के जरिए 1947 के बंटवारे की कहानी दिखाई गई है
---विज्ञापन---
गोबिंदगढ़ किला
करीब 250 साल पुराने इस ऐतिहासिक किले में पंजाब की संस्कृति, इतिहास और सैन्य विरासत की झलक देखने को मिलती है. शाम के समय होने वाला लाइट एंड साउंड शो, लोक नृत्य और पारंपरिक कार्यक्रम लोगों को देखने को मिलते हैं.
---विज्ञापन---
वाघा बॉर्डर
अमृतसर के ट्रिप में वाघा बॉर्डर की बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी देखे बिना अधूरी मानी जाती है. भारत और पाकिस्तान के जवानों की जोशीली परेड और देशभक्ति का माहौल यहां आने वाले प्रेमियों को रोमांचित कर देता है. यह शहर से लगभग 30 किलोमीटर दूर स्थित है.
---विज्ञापन---
साड्डा पिंड
अगर आप पारंपरिक पंजाबी गांव की संस्कृति, लोक संगीत, लोक नृत्य और स्थानीय खानपान का एक्सपीरियंस लेना चाहते है तो साड्डा पिंड बेहतरीन ऑप्शन है. यहां आपको पंजाब की ग्रामीण जीवनशैली को करीब से देखने का मौका मिलता है.
इसे भी पढ़ें- आलू से भी हल्के हो सकते हैं डार्क सर्कल्स, बस लगाने का यह सही तरीका पता होना है जरूरी