Festivals taking place between April and June: गर्मियों का मौसम अभी सही से शुरू भी नहीं हुआ और लोगों ने छुट्टियों की प्लानिंग करना भी शुरू कर दी है. हर साल की तरह अगर इस बार भी आप कुछ नया और ट्रेंडी एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. यहां पर आपको उन जगहों के बारे में बता रहे हैं जहां पर घूमने के साथ-साथ संस्कृति, लोकल लाइफ और त्योहारों जैसे महसूस हो सकता है. आने वाले दिनों में भारत की कुछ जगहों पर फेस्टिवल की धूम मचने वाली है. खास बात यह है कि इन फेस्टिवल्स को अटेंड करने से आपकी वेकेशन यादगार बन सकती हैं. बस आपको सही जानकारी होना जरूरी है, ताकि वक्त पर फेस्टविल को एक्सप्लोर किया जा सके.
इसे भी पढ़ें- घर पर कैसे बनाएं जायकेदार वेज बिरयानी? जानिए सबसे आसान तरीका
अप्रैल से जून के बीच होने वाले फेस्टिवल्स (Festivals taking place between April and June)
- लद्दाख- अगर आप पहाड़ों पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो यकीनन लद्दाख जाना बेस्ट हो सकता है. यहां पर आपको खूबसूरत नजारों के साथ हेमिस फेस्टिवल अटेंड करने का भी मौका मिलेगा. यह फेस्टिवल 24 से 25 जून के बीच लगने वाला है, जहां पर जाने का प्लान बनाया जा सकता है.
- ऊटी- ऊटी बहुत ही खूबसूरत जगह है, जहां पर गर्मियों से राहत पाई जा सकती है. यहां पर मौसम बहुत ही अच्छा होता है और गवर्नमेंट बॉटनिकल गार्डन घूमने में मजा आ जाता है. आप यहां पर मई में घूमने का प्लान बना सकते हैं, क्योंकि यहां पर 4 से 27 के बीच में ऊटी समर फेस्टिवल लगने वाला है.
- असम- असम भी कुछ कम नहीं है, क्योंकि अप्रैल के महीने में यहां पर बोहाग बिहू फेस्टिवल लगने वाला है. बता दें, इस फेस्टिवल को आयोजित नॉर्थ ईस्ट में किया जा सकता है, जहां पर आपको लोक संगीत, नृत्य और खाने-पीने के ढेर सारे ऑप्शन मिल सकते हैं. बाकी काजीरंगा नेशनल पार्क को घूमना बेस्ट हो सकता है.
- केरल- त्रिशूर पूरम फेस्टिवल को एक्सप्लोर करने के लिए आपको केरल जाना होगा. आप फेस्टिवल ऑफ फेस्टिवल्स में सजे-धजे हाथियों की लंबी कतार भी देख सकते हैं. साथ ही, यहां पर आपको पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धूम भी मिलेगी. इस जगह पर आपको काफी कुछ देखने को मिलेगा.
इसे भी पढ़ें- घर पर काले पैर कैसे साफ करें? यहां जानिए क्या लगाने पर दूर होगी पैरों की टैनिंग
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
5 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
11 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
12 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
12 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
15 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines