Oil In Belly Button: आजकल बहुत से लोग नाभि में तेल डालने की आयुर्वेदिक परंपरा को अपनाते हैं, क्योंकि यह तरीका शरीर को अंदर से संतुलित करने और कई स्वास्थ्य लाभ पाने में मदद करता है. आयुर्वेद में नाभि को शरीर का ऊर्जा केंद्र और कई नसों का संगम माना गया है. योग गुरु बाबा रामदेव के अनुसार, अगर आप नियमित रूप से एक खास तेल को नाभि में लगाते हैं तो इससे न सिर्फ त्वचा, पाचन और मानसिक स्वास्थ्य (Mental Health) में सुधार होता है, बल्कि सिर से एड़ी तक अनगिनत फायदे मिल सकते हैं. आइए जानते हैं कौन सा तेल नाभि में डालना (Oil In Navel) चाहिए, इसे कैसे इस्तेमाल करें और इसके कौन-कौन से लाभ मिल सकते हैं. इसके साथ ही नाभि में तेल डालने का सही तरीका क्या होता है.
नाभि में डाले ये तेल | Best Oil For Navel
नाभि में डालें नारियल तेल
बाबा रामदेव के अनुसार, नाभि में रोजाना नारियल तेल (Coconut Oil) लगाना बालों और त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है. इससे बाल चमकदार, (Shiny Hairs) घने और लंबे बनते हैं. नारियल तेल की खासियत है कि यह बालों की जड़ों को पोषण देता है और उनकी मजबूती बढ़ाता है. साथ ही, सर्दियों में अगर आपकी एडियां या होठ फटने लगें तो नाभि में नारियल तेल लगाना काफी लाभकारी (Coconut Oil For Navel) साबित होता है. यह त्वचा को नमी प्रदान करता है और फटे हुए हिस्सों को ठीक करने में भी काफी मदद करता है.
ये भी पढे़ं-चाहते हैं लंबे और मजबूत बाल? केमिकल नहीं घर पर इस तरह बनाएं होममेड कंडिशनर, बालों में आ जाएगी जान
नाभि को शरीर का केंद्र माना जाता है, जहां से तेल लगाकर इसका असर पूरे शरीर में पहुंचता है. बाबा रामदेव (Baba Ramdev) का कहना है कि नाभि में नारियल तेल लगाने से सिर्फ बाल ही नहीं, बल्कि आपकी पूरी त्वचा भी स्वस्थ और खूबसूरत बनती है. इसके नियमित उपयोग से शरीर में प्राकृतिक नमी बनी रहती है और सर्दी-खांसी जैसी बीमारियों से भी राहत मिलती है. इसलिए रोजाना नाभि में नारियल तेल लगाना आपकी सेहत और सौंदर्य दोनों के लिए फायदेमंद है.
इस तरह लगाएं नाभि में तेल
- बाबा रामदेव के अनुसार, आप रोजाना नाभि में नारियल तेल लगाएं. इसे लगाने के लिए ज्यादा तेल की मात्रा न लेकर, थोड़ी मात्रा में नारियल तेल लें और नाभि पर लगाएं.
- इसके बाद नाभि की 1 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें.
- बेस्ट रिजल्ट्स के लिए आप रोजाना बाबा रामदेव के इस उपाय को अपना सकते हैं.
ये भी पढे़ं-नाभि पर कौन सा तेल लगाना सबसे अच्छा है? एक्सपर्ट ने बताया किस ऑयल की 2 बूंदों से हट जाएंगे चेहरे के दाने
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
2 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
6 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
10 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
12 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines