Best Nightlife In Noida: नोएडा शहर अपनी नाइटलाइफ के लिए लोगों के बीच काफी मशहूर है। चाहे आप दोस्तों के साथ घूमना चाहते हों या अपने पार्टनर के साथ पार्टी करना चाहते हों, यह जगह आपको बिल्कुल खास महसूस कराती है। अगर आपको पार्टी करना और मौज-मस्ती करना पसंद है तो आपको नोएडा में कई ऐसी जगहें मिल जाएंगी जो आपको नाइटलाइफ का मजा देंगी। यहां ऐसे कई क्लब और रेस्टोरेंट हैं, जहां शाम होते ही युवाओं का जमावड़ा लगना शुरू हो जाता है। आइए जानते हैं नोएडा के उन क्लबों के बारे में जहां आप रात 12 बजे तक मौज-मस्ती कर सकते हैं।
नोएडा पब एक्सचेंज
नोएडा के सेक्टर 18 में पब एक्सचेंज दिल्ली एनसीआर का सबसे अच्छा क्लब माना जाता है। यहां शराब की कई वैरायटी उपलब्ध हैं। यहां एक लाइव बैंड है, जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इसे सुनने के बाद लोगों का यहां से लौटने का मन ही नहीं करता है। अगर ड्रिंक्स की बात करें तो आप डेथ फ्रैपे, वॉटरमेलन पैशन फ्रूट मोजिटो और शर्ली टेम्पल ट्राई कर सकते हैं। यह क्लब दोपहर 12:30 बजे से रात 11:55 बजे तक खुला रहता है, आप यह खूब एन्जॉय कर सकते हैं।
ब्लू क्लब और लाउंज
ब्लू क्लब और लाउंज नोएडा के सेक्टर 18 में स्थित है। यहां आप अपने दोस्तों के साथ कॉकटेल पार्टी का मजा ले सकते हैं। अगर आप यहां आ रहे हैं तो यहां के मुगलई व्यंजनों का स्वाद ले सकते हैं। 1800 रुपये में दो लोग यहां पूरी रात एन्जॉय कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- भारत के ऐसे टूरिस्ट प्लेस, जहां घूमने के लिए खर्च होंगे सिर्फ 5 से 7 हजार!
द आयरिश हाउस
नोएडा के सेक्टर 18 में स्थित इस क्लब की रात बेहद रंगीन होती है और इसकी रंग-बिरंगी खिड़कियां यहां आने वाले लोगों को आकर्षित करती हैं। इस क्लब में कॉन्टिनेंटल, यूरोपीय और अमेरिकी फूड भी उपलब्ध हैं। यह क्लब दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक खुला रहता है। आप सप्ताह के किसी भी दिन यहां आने का प्लान बना सकते हैं।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
9 mins agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
2 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
2 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
5 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
7 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
8 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
9 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
9 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines