भारत के ऐसे टूरिस्ट प्लेस, जहां घूमने के लिए खर्च होंगे सिर्फ 5 से 7 हजार!

travel tourism, budget trips in india, indian places for budget trip, travel destination for short trip, summer destinations in india, budget places in india

low budget tour packages

Low Budget Tourist Places: घूमना किसे पसंद नहीं है, लेकिन कई बार बजट की कमी के कारण यह शौक पूरा नहीं हो पाता। अब आपका यह शौक भी पूरा हो जाएगा क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जो न सिर्फ घूमने के लिए बेहतरीन हैं बल्कि आपके बजट में भी हैं। आप करीब 5-7 हजार रुपये में इन खूबसूरत जगहों की सैर कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में।

विज्ञापन

मुक्तेश्वर

अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं तो इस बार मुक्तेश्वर जाने का प्लान बना सकते हैं। यहां रॉक क्लाइंबिंग से लेकर रैपलिंग, कैंपिंग, पैराग्लाइडिंग आदि कई विकल्प मौजूद हैं और यह जगह आपके बजट में भी है।

विज्ञापन

यहां तक कैसे पहुंचे

दिल्ली से काठगोदाम के लिए ट्रेन बुक करें और वहां से मुक्तेश्वर के लिए बस लें।

कब जाएं

यहां घूमने के लिए मार्च से जुलाई और अक्टूबर से दिसंबर तक के महीना परफेक्ट है।

विज्ञापन

जयपुर

राजस्थान का जयपुर घूमने के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है। यहां की संस्कृति, पहनावा और खानपान पूरी दुनिया में मशहूर है। हर साल लाखों पर्यटक इस जगह पर घूमने आते हैं। यहां आकर आपको कई ऐतिहासिक चीजें देखने को मिलेंगी और इस शहर की खूबसूरती आपका मन मोह लेगी।

यहां तक कैसे पहुंचे

दिल्ली से लगभग 5 घंटे का सफर तय करके आप इस खूबसूरत जगह पर पहुंच सकते हैं।

विज्ञापन

कब जाएं

अक्टूबर से मार्च तक का महीना यहां घूमने के लिए परफेक्ट है।

विज्ञापन

अमृतसर

गोल्डेन टेंपल के लिए मशहूर अमृतसर बजट में घूमने के लिए बेस्ट ऑप्शन है। वाघा बॉर्डर हो या जलियांवाला बाग, इन जगहों पर घूमने के लिए आपको कोई पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा। यहां आकर आप यहां के स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे।

यहां तक कैसे पहुंचे

दिल्ली से अमृतसर के लिए बसें चलती रहती हैं, जो यहां पहुंचने का सस्ता और आसान तरीका है। यहां तक ​​पहुंचने के लिए आप ट्रेन भी बुक कर सकते हैं।

विज्ञापन

कब जाएं

आप इस जगह पर अक्टूबर से अप्रैल के बीच जा सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ