हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

New Year पर मुन्नार की इन जगहों पर बनाएं घूमने का प्लान, सिर्फ 2 दिन में निपट जाएगा शानदार ट्रिप

Munnar 2 day Trip: केरल में स्थित मुन्नार बहुत ही खूबसूरत जगह है. यहां पर आप अपने पार्टनर के साथ हरे-भरे चाय के बागानों, धुंध भरी घाटियों और शांत झरनों का लुत्फ उठा सकते हैं. नए साल पर यहां जाना यकीनन आपके लिए यादगार हो सकता है. 

विज्ञापन
मुन्नार में आप किन-किन जगहों पर घूम सकते हैं? Image Credit- News24

Munnar Best Places: दक्षिण-भारत के केरल राज्य में मौजूद मुन्नार बहुत ही खूबसूरत जगह है. यह जगह इतनी खूबसूरत है कि अगर इसे दक्षिण भारत का कश्मीर कहा जाए तो गलत नहीं होगा. यह जगह अपने हरे-भरे चाय के बागानों, धुंध भरी घाटियों, शांत झरनों, विविध वन्य जीवों और दक्षिण भारत के सबसे ऊंचे चाय बागानों के लिए जानी जाती है. इसलिए यहां सिर्फ देशी लोग ही नहीं बल्कि विदेशी लोग भी आना पसंद करते हैं. इस मौसम में तो यहां की खूबसूरती दोगुनी बढ़ जाती है (Best Places to Stay in Munnar) और बर्फ से ढके पहाड़ देखने को मिलते हैं. आप यहां पर आराम से दो दिन का ट्रिप प्लान कर सकते हैं. नए साल पर यहां आने का मौका अच्छा है, बस आपको बेस्ट जगहों के बारे में जानकारी होनी चाहिए.

इसे भी पढ़ें- Year Ender: 2025 में इन डिशेज को मिला दुनिया में अलग मुकाम, साल खत्म होने से पहले आप भी करें ट्राई

मुन्नार की खूबसूरत जगहें कौन-सी हैं? | Best Places to Visit in Munnar 

रोज गार्डन- मुन्नार में बहुत ही खूबसूरत रोज गार्डन है. आप पार्टनर के साथ यहां पर थोड़ा वक्त बिता सकते हैं. यहां पर आप हजारों किस्म के फूलों से सुसज्जित गार्डन में सैर कर पाएंगे. 
इको पॉइंट- यह मुन्नार की शांत जगह है. यहां पर आप पॉइंट सर्द हवाओं और चाय, कॉफी और मसालों के बागान देख सकते हैं. साथ ही, गर्म-गर्म चाय पीने का भी लुत्फ उठा सकते हैं. 
एराविकुलम नेशनल पार्क- यह मुन्नार से लगभग 15 किलोमीटर दूर है. यहां पर आपको कई तरह की दुर्लभ प्रजातियों को देखने और हरे-भरे वातावरण का लुफ्त उठाने का मौका मिलेगा. 
ट्रेडिशनल विलेज- मुन्नार में सबसे लोकप्रिय ट्रेडिशनल विलेज है, जिसका नाम भी काफी लोगों को आकर्षित करता है. ऐसे में अगर आप दक्षिण भारतीय कल्चर से रूबरू होना चाहते हैं तो यहां पर जरूर जाएं. 

विज्ञापन

मुन्नार कैसे पहुंचें?

ट्रेन से मुन्नार जाने के लिए आपको अलुवा रेलवे स्टेशन जाना होगा. यहां से लगभग 100 किलोमीटर की दूरी पर आपको मुन्नार मिलेगा. आप यहां से टैक्सी या कैब लेकर जा सकते हैं. वैसे भी यहां जाने के लिए यह मौसम एकदम परफेक्ट है, क्योंकि गर्मी में ज्यादा मजा नहीं आता है.

क्या मुन्नार के लिए 2 दिन काफी है?

हां, आप यहां पर दो दिन आराम से बिता सकते हैं. 2 दिन में यहां की लोकप्रिय जगहों को एक्सप्लोर किया जा सकता है. बस आपको पहले से ही मुन्नार घूमने की लिस्ट बनानी होगी, क्योंकि जगहों को तलाशने में वक्त लग सकता है. 

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें- Christmas Special: क्रिसमस के दिन परिवार के साथ जरूर करें ये 5 मजेदार काम, मजा दोगुना हो जाएगा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola