सावन और तीज पर हाथों की बढ़ानी है रौनक? ट्राई करें ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन

Best Hariyali Teej Mehndi Designs 2026: सावन और तीज जैसे मौके पर ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन फेस्टिव लुक में चार चांद लगा सकते हैं. चाहे आपको सिंपल डिजाइन पसंद हो या फुल हैंड ट्रेडिशनल पैटर्न, अपनी पसंद और आउटफिट के हिसाब से डिजाइन चुनें और इस त्योहार को और भी खास बनाएं. 

Best Hariyali Teej Mehndi Designs

सावन और तीज के लिए मेहंदी डिजाइन. Image Credit- News24

विज्ञापन

शादी हो या फिर किसी का बर्थडे… मेहंदी हर मौके पर अच्छी लगती है. हालांकि, अगर आप सुहागिन हैं तो सावन हरियाली तीज जैसे त्योहार मेहंदी के बिना अधूरा लग सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि सावन और हरियाली तीज का त्योहार सुहाग, खुशियों और पारंपरिक रीति-रिवाजों का प्रतीक माना जाता है. इस खास मौके पर महिलाएं नए कपड़े पहनने के साथ-साथ हाथों पर मेहंदी लगाना भी शुभ मानती हैं. अगर आप भी इस बार कुछ अलग और खूबसूरत मेहंदी डिजाइन ट्राई करना चाहती हैं तो यहां बताए गए डिजाइनों से अपने हाथों की रौनक बढ़ा सकती हैं.

इसे भी पढ़ें- Glowing Skin Tips: चेहरे की खोई चमक वापस लाएंगे ये 3 घर पर बने फेस स्क्रब, घर बैठे मिलेगी नेचुरल निखार

विज्ञापन

अरेबिक मूर्ति मेहंदी डिजाइन

अगर आप कम समय में स्टाइलिश लुक चाहती हैं तो अरेबिक मेहंदी डिजाइन सबसे अच्छा ऑप्शन है. इसमें फूल, पत्तियां और बेल का खूबसूरत पैटर्न बनाया जाता है, जो हाथों को बेहद अच्छा लुक देता है. आप इसमें थोड़े अलग लुक देने के लिए तीज से रिलेटेड डिजाइन सेलेक्ट कर सकते हैं. यकीनन इससे आपका मेहंदी का डिजाइन बहुत ही अच्छा लगेगा.

गोल मंडला मेहंदी डिजाइन

इन दिनों मंडला मेहंदी डिजाइन काफी ट्रेंड में है. हथेली के बीच में गोल मंडला बनाकर उसके चारों ओर बारीक डिजाइन तैयार की जाती है. यह सिंपल होने के साथ-साथ बेहद एलिगेंट भी लगता है. मंडला के साथ बेल को भी डिजाइन करवाया जा सकता है. बेल के साथ पत्तियां भी बनाकर डिजाइन को परफेक्ट लुक दे सकते हैं.  

फुल हैंड ब्राइडल स्टाइल डिजाइन

अगर तीज के मौके पर आप रॉयल लुक चाहती हैं तो फुल हैंड मेहंदी डिजाइन चुन सकती हैं. इसमें कलाई से लेकर उंगलियों तक बारीक पैटर्न बनाए जाते हैं, जो हाथों की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देते हैं. पूरे हाथों पर आप हैवी डिजाइन भी सेलेक्ट कर सकते हैं, लेकिन अगर आपके पास टाइम नहीं है तो चाकोर डिजाइन बेस्ट रहेगा. 

विज्ञापन

फ्लोरल मेहंदी डिजाइन

हरियाली तीज के मौके पर फ्लोरल मेहंदी डिजाइन को लगाया जा सकता है. फ्लोरल मेहंदी से न सिर्फ आपके हाथ अच्छे लगेंगे, बल्कि बेस्ट लुक भी मिलेगा. इसमें तरह-तरह के डिजाइन आपको मिल जाएंगे. बस आपको हाथों के बीच में छोटा डिजाइन बनाना है और फूल पत्तियों के साथ डिजाइन करना है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ