---विज्ञापन---

Dark Spots: सूरज की तरह चमकने लगेगा चेहरा, रोजाना इस्तेमाल करें ये 3 चीजें, कुछ ही दिनों में नजर आएगा फर्क

Home Remedies for Glowing Skin: अगर आप भी क्रीम बनाते-बनाते थक गए हैं तो अब जरूरत है स्किन को निखारने के लिए एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर चीजें इस्तेमाल करने की. इससे चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बे अपने आप ही कम हो जाएंगे और स्किन वक्त से पहले लटकेगी भी नहीं.

---विज्ञापन---

Dark Spots on Face: चेहरे पर जितना ध्यान दिया जाए उतना कम है, क्योंकि जरा-सी लापरवाही स्किन को रूखा और बेजान बना सकती है. इसलिए जरूरी है अपनी स्किन की जरूरत के हिसाब से कमी को पहचाना जाए और चीजों का इस्तेमाल किया जाए, ताकि पैसे और वक्त दोनों को बचाया जा सके. आप चेहरे का निखार बढ़ाने के लिए एंटीऑक्सीडेंट या प्रोटीन से भरपूर चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं. साथ ही, एंटीऑक्सीडेंट या प्रोटीन (Antioxidants for Dark Spots) से भरपूर फूड्स को भी डाइट में शामिल करें. इससे यकीनन कुछ ही दिनों में फायदा देखने को मिलेगा, लेकिन इससे पहले ये समझना जरूरी है कि एंटीऑक्सीडेंट या प्रोटीन से भरपूर किन 3 चीजों का इस्तेमाल हम कर सकते हैं. ऐसे में यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है क्योंकि हम आपको एक्सपर्ट देव भारती (हेल्थ और ब्यूटी एक्सपर्ट हैं जो सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हैं) के द्वारा बताए गए टिप्स साझा कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें- Skin Care: चाहते हैं चेहरे पर नेचुरल ग्लो? इस तरह अपनाएं कॉफी फेशियल का ये उपाय मिलेंगे कई फायदे

---विज्ञापन---

चेहरे के लिए एंटीऑक्सीडेंट या प्रोटीन से भरपूर फूड्स

वैसे तो इसमें बहुत सारी चीजें शामिल हैं, लेकिन आप बेरीज, डार्क चॉकलेट, हरी पत्तेदार सब्जियां, टमाटर या नट्स का चुनाव करें. अगर आप नॉनवेज खाना पसंद करते हैं तो मछली, अंडा और मीट को आहार में शामिल किया जा सकता है.

चेहरे पर किन 3 चीजों का इस्तेमाल करें?

  • आंवला
  • संतरा
  • चिया सीड्स

आप इन तीनों चीजों का इस्तेमाल चेहरे की खूबसूरती बनाने के लिए कर सकते हैं. इसका मास्क बनाया जा सकता है, जिसके लिए आपको एक तरीका फॉलो करना होगा. यह तरीका हम आपके साथ नीचे साझा कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

फेस मास्क बनाने का तरीका

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें.
  • लेकिन आपको ऊपर दी गई सामग्रियों में से एक सामग्री को लेना होगा.
  • इसके साथ एलोवेरा जेल, गुलाब जल या हल्दी पाउडर का इस्तेमाल किया जा सकता है.
  • आपको इन सामग्रियों को इकट्ठा करके एक कटोरी में डालना होगा.
  • बेहतर है कि आप मिक्सर ग्राइंडर में डालकर एक पेस्ट बना लें.
  • पेस्ट बनाने के बाद चेहरा साफ करके इस मास्क को लगाएं और 15 मिनट तक धो लें.
  • धोने के बाद गुलाब जल से चेहरे को साफ कर लें. अगर आपके चेहरे पर जरूरत से ज्यादा दाग हैं तो हल्दी का इस्तेमाल किया जा सकता है.

कितने दिन तक और कैसे करें इस्तेमाल?

आपको इसके साथ एंटीऑक्सीडेंट फूड्स को भी खाने के लिए भी इस्तेमाल करना है. खाने में सुबह या शाम को लिया जा सकता है, लेकिन बेहतर है कि आप एक्सपर्ट से बात करें और अपने आहार में एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फूड्स शामिल करें. वहीं, इस मास्क को आप 1 हफ्ते में दो बार कर सकते हैं, यकीनन फायदा होगा.

इसे भी पढ़ें- सफेद बालों को जड़ से काला कैसे करें? यहां जानिए कौन सा तेल सफेद बालों को काला बनाता है

---विज्ञापन---

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Dec 10, 2025 02:05 PM

End of Article

About the Author

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर (Senior Sub Editor) हैं. दिल्ली की रहने वाली शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर डिग्री हासिल की है. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. शादमा मुस्कान का कुल अनुभव  कुल अनुभव - 5 साल डिग्री- शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से बीजेएमसी (BJMC) और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय हिसार से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई भी की है. पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की। इसके बाद हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया के हरजिंदगी में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. तहजीब टीवी में भी उन्होंने काम किया. इस दौरान उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज, सोशल मीडिया से लेकर न्यूज रूम की बेसिक समझ हासिल की. अब ज्यादा फोकस हेल्थ और लाइफस्टाइल की बीट पर है. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर गाइड के विषय में भी विशेषज्ञों से बातचीत के साथ विस्तृत लेखन में महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola