भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के प्यार को बताने का काम करता है. इस दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और खुशहाली की कामना करती हैं. वहीं, भाई भी अपनी बहनों को गिफ्ट देकर इस रिश्ते की मिठास बढ़ाते हैं, लेकिन जब भाई के लिए गिफ्ट लेने की बात आती है तो समझ ही नहीं आता कि ऐसा क्या दिया जाए, जो उसे पसंद भी आए और उसके काम भी आ जाए. ऐसे में अगर आप भी इस भाई दूज अपने भाई को कुछ खास गिफ्ट देना चाहते हैं तो महंगे तोहफों की बजाय ऐसे ऑप्शन सेलेक्ट, जिनका इस्तेमाल वह लंबे समय तक कर सके. आइए जानते हैं कुछ ऐसे गिफ्ट आइडियाज, जो भाई दूज के मौके पर आपके भाई के चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- Diwali Special: पुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर की सजावट में लगेंगे चार चांद
परफ्यूम से बढ़ाएं भाई का स्टाइल
परफ्यूम भी भाई दूज के लिए एक अच्छा और क्लासी गिफ्ट हो सकता है. अगर आपके भाई को अच्छी खुशबू पसंद है तो उसकी पसंद के हिसाब से फ्रेश, वुडी, सिट्रस या मस्की फ्रेगरेंस चुन सकते हैं. ऑफिस जाने वाले भाई के लिए हल्की और फ्रेश खुशबू अच्छी रहेगी, जबकि पार्टी और खास मौकों के लिए थोड़ी स्ट्रांग फ्रेगरेंस चुनी जा सकती है.
स्टाइलिश वॉच करें गिफ्ट
अगर आपका भाई फैशन और स्टाइल का शौकीन है तो उसके लिए एक अच्छी घड़ी बेहतरीन गिफ्ट हो सकती है. आप उसकी पसंद के हिसाब से क्लासिक एनालॉग वॉच, डिजिटल वॉच या स्मार्टवॉच सेलेक्ट कर सकते हैं. आजकल ब्लैक, सिल्वर, ब्राउन और मेटैलिक फिनिश वाली घड़ियां काफी पसंद की जाती हैं. ऑफिस जाने वाले भाई के लिए क्लासिक डिजाइन अच्छा रहेगा, जबकि स्पोर्टी लुक पसंद करने वाले भाई को डिजिटल या स्मार्टवॉच पसंद आ सकती है.
स्टाइलिश वॉलेट दें गिफ्ट
वॉलेट एक ऐसा गिफ्ट है, जिसकी जरूरत लगभग हर किसी को होती है. अगर आप अपने भाई को कुछ क्लासिक देना चाहते हैं तो लेदर या अच्छे क्वालिटी के सिंथेटिक मटेरियल वाला वॉलेट चुन सकते हैं. आप ब्लैक, ब्राउन या टैन कलर का वॉलेट खरीद सकते हैं.
ग्रूमिंग किट से दें खास तोहफा
अगर आपका भाई अपनी पर्सनैलिटी और लुक का खास ध्यान रखता है तो उसके लिए ग्रूमिंग किट अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसमें आप ट्रिमर, शेविंग किट, फेस वॉश, मॉइश्चराइजर और परफ्यूम जैसी चीजें शामिल कर सकते हैं. आप अपने बजट के हिसाब से ऐसा सेट चुनें, जिसमें आपके भाई की जरूरत की चीजें मौजूद हों.
वायरलेस ईयरबड्स आएंगे काम
अगर आपका भाई गाने सुनने, वीडियो देखने या फोन पर बातचीत करने का शौकीन है, तो वायरलेस ईयरबड्स एक अच्छा गिफ्ट ऑप्शन हो सकते हैं. इन्हें वह जिम, ऑफिस, ट्रैवल या रोज के कामों के दौरान इस्तेमाल कर सकता है. आप नॉइज कैंसलेशन, अच्छी बैटरी लाइफ और फिटिंग वाले ईयरबड्स चुन सकती हैं.
इसे भी पढ़ें- घर में जमा दही छोड़ देता है जल्दी पानी? इन आसान ट्रिक्स से बनेगा एकदम गाढ़ा और मलाईदार दही
संबंधित खबरें
पुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
2 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
3 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
5 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
19 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines