Ramadan 2026: कुछ ही दिनों बाद रमजान का पवित्र महीना शुरू हो जाएगा, जिसमें पूरी दुनिया के मुसलमान रोजा रखेंगे. इस्लाम में रोजा रखना हर एक मुसलमान पर फर्ज है, जिसे कुछ ही विशेष परिस्थितियों में छोड़ा जा सकता है. रमजान के दिनों में सुबह सूरज निकलने से पहले सहरी करनी होती है और खुदा की इबादत कर दिन की शुरुआत करनी होती है. हालांकि, जैसे ही फजर की नमाज यानी सुबह की नमाज का वक्त होता है, उस वक्त से खाना-पीना सब पूरी तरह से बंद करना होता है, यहां से शुरू होता है रोजा, जिसके बाद लोग पूरा दिन बिना कुछ खाए पीए, अपना काम करते हैं और शाम का इंतजार करते हैं. जब सूरज डूबने को पहुंच जाता है, तब मगरिब की अजान के साथ इफ्तारी कर रोजा खोला यानी पूरा किया जाता है.
हालांकि, रोजे के दरमियान एक समस्या हर किसी को झेलनी पड़ती है, वो है प्यास. पूरा दिन न खाना न कुछ पीना, ऊपर से दिनभर काम, थकान आदि प्यास को बड़ा देती है. लोग प्यास से राहत पाने के लिए सहरी या सुहूर के वक्त ज्यादा से ज्यादा पानी पीते हैं, जिसका असर सिर्फ कुछ ही देर तक रह जाता है. इस स्टोरी में हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे, जिसका सेवन आपको पूरा दिन एनर्जी से भरा और फ्रेश महसूस कराएगा और प्यास भी आपको नहीं लगेगी. आइए जानते हैं.
यह भी पढ़ें: आसमान में उड़ने का रखते हैं सपना? जानिए दुनिया के 5 सबसे रोमांचक पैराग्लाइडिंग डेस्टिनेशन
ओट्स का करें सेवन
सहरी में ओट्स खाना एक अच्छा विकल्प हो सकता है. ओट्स पानी सोख लेता है, जिससे पूरा दिन पेट भरा-भरा महसूस होता है और प्यास भी कम लगती हैं. इसे आप दूध या पानी में ले सकते हैं. जिन लोगों को रोजे के दौरान बहुत भूख, प्यास और कमजोरी महसूस होती है, वह इसका सेवन कर सकते हैं.
पानी वाले फल और सब्जियां सबसे बेस्ट
सहरी में फल और कुछ सब्जियों का सेवन आपको दिन भर फ्रेश और एक्टिव रहने में मदद कर सकती हैं. आप सहरी के वक्त तरबूज, संतरा, खीरा और स्ट्रॉबेरी जैसे पानी वाले फल का सेवन कर सकते हैं. इससे शरीर पूरा दिन नेचुरली हाइड्रेट रहेगा.
दही करेगा मदद
सहरी में दही का सेवन करना काफी लाभकारी माना जाता है, इससे पेट लंबे वक्त तक भरा हुआ और ठंडा रहता है. इसके सेवन से रोजेदारों को प्यास बहुत कम या तो न के बराबर लगती है.
नारियल पानी भी बहुत फायदेमंद
आप सहरी में नारियल पानी का भी सेवन कर सकते हैं, इस पीने से शरीर का इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बना रहता है और पूरा दिन शरीर तरोताजा और एनर्जी से भरा बनाए रखता है.
यह भी पढ़ें: Breakfast ideas: मिनटों में तैयार करें आलू का कुरकुरा चीला! हेल्दी भी और टेस्ट में जबरदस्त
संबंधित खबरें
छोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
17 mins agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
1 hr agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
15 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
17 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
18 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
20 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
20 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
20 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
22 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines