ज्यादातर महिलाओं को आंखों के मेकअप में लाइनर लगाना काफी पसंद होता है, लेकिन अक्सर महिलाएं आईलाइनर लगाते वक्त वही हमेशा की तरह ब्लैक लाइनर लगा लेती हैं, क्योंकि वो हर लुक के साथ सेफ लगता है. लेकिन आजकल अलग-अलग रंग के लाइनर लगाने का ट्रेंड काफी चल रहा है. लेकिन ये समझना काफी जरूरी है कि किस मेकअप लुक के साथ कौन-सा आईलाइनर जाएगा. आइए जानते हैं कि किस शेड का किस लुक में इस्तेमाल किया जाए.
इसे भी पढ़ें-अब बाजार का केमिकल वाला Aloe Vera Gel भूल जाइए! घर पर ही आसानी से मिनटों में तैयार होगा फ्रेश जेल
ब्लैक लाइनर चुनें जब चाहिए डिफाइन लुक
ब्लैक आईलाइनर सबसे ज्यादा डेफिनेशन देता है, इसी वजह से इसे ऑफिस, फॉर्मल आउटिंग या क्लासिक मेकअप लुक देने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. अगर आप दिन के समय ब्लैक लाइनर लगा रही हैं तो बहुत मोटी लाइन बनाने के बजाय सिर्फ अपनी लैश लाइन के करीब ही पतली सी लाइन लगा लें. अगर आपने अपनी आंखों पर पहले से ही डार्क आईशैडो या स्मोकी मेकअप किया है तो तब भी मोटी लाइनर न लगाएं.
ब्राउन लाइनर चुनें नो-मेकअप और सॉफ्ट लुक के लिए
अगर आपको अपने चेहरे पर ब्लैक लाइनर बहुत हार्श लगता है, तब आप ब्राउन लाइनर चुन सकते हैं. इससे सॉफ्ट लुक को आप अचीव कर सकते हैं. ब्राउन लाइनर को आप कॉलेज, आउटिंग के लिए हल्के न्यूड मेकअप के साथ लगा सकती हैं. हल्की ब्राउन लाइन से आप अपनी आंखों को समझ वाला सॉफ्ट लुक दे सकती हैं.
नेवी या डीप ब्लू से पाएं रीफ्रेश्ड लुक
जब आपको ब्लैक लाइनर को हटाकर कुछ नया ट्राई करना हो, वो भी बिना लुक को ज्यादा चमकीला किए, तो आप नेवी या डीप ब्लू आईलाइनर को चुन सकती हैं. नेवी या डीप ब्लू आईलाइनर को आप शाम की आउटिंग, डिनर या इंडियन फेस्टिव लुक के साथ कैरी कर सकती हैं. ये न तो बहुत बोल्ड लुक देता है और न ही बहुत सिंपल. इसके साथ आंखों पर ज्यादा अलग-अलग रंगों का आईशैडो न यूज करें, बस आईलाइनर को ही पूरे लुक का हीरो रखें.
ग्रीन, प्लम या बरगंडी चुनें आई-मेकअप को स्टेटमेंट बनाने के लिए
ग्रीन, प्लम या बरगंडी जैसे शेड्स को आप रोज आईलाइनर की तरह लगाने की बजाय फेस्टिव, पार्टी या फिर इवनिंग लुक में थोड़ी डेफिनेशन ऐड करने के लिए लगा सकती हैं. प्लम और बरगंडी कलर का आईलाइनर वार्म मेकअप के साथ और ग्रीन कलर का आईलाइनर अर्थी या गोल्डन मेकअप के साथ ज्यादा अच्छा लगेगा. अगर आपने अपनी आंखों पर पहले से ही ग्लिटर वाला आईशैडो लगा रखा है तो कोशिश करें कि आप लाइनर की पतली परत ही ड्रा करें.
गोल्ड, ब्रॉन्ज और कॉपर लाइनर चुनें फेस्टिव मेकअप के लिए
गोल्ड, ब्रॉन्ज और कॉपर लाइनर को फेस्टिव मेकअप लुक के लिए सिर्फ अपर लाइन पर ही लगाएं. गोल्ड और ब्रॉन्ज आईलाइनर को आप शादी, पूजा या किसी त्योहार पर लगा सकती हैं. इसके साथ आप किसी भी वार्म टोन का लाइनर लगा सकती हैं.
इसे भी पढ़ें-पौधे की पत्ती से कैसे उगाएं नया जेड प्लांट? यहां जानिए बिना बीज के लगाने का आसान तरीका
संबंधित खबरें
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल वचन सभी को भेज सकते हैं आप, यादगार हैं ये Quotes
1 hr agoGandhi Jayanti 2026: गांधी जयंती पर सभी को भेजिए महात्मा गांधी की कही ये 10 बातें, मन में जोश भर देंगे बापू के विचार
2 hrs agoFrench Fries Recipe: एयर फ्रायर में कैसे बनाएं फ्रेंच फ्राइज? इस तरह चुटकियों में हो जाएंगे तैयार
4 hrs agoनींबू से भी भाग सकते हैं घर के सारे मच्छर, बस इस तरह करें इस्तेमाल, महंगे लिक्विड खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
4 hrs agoपितृ पक्ष में श्राद्ध की थाली में क्या रखें? ये सात्विक चीजें जरूर करें शामिल
5 hrs agoGarba Night Safety: रात में गरबा के लिए घर से बाहर निकलते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, मस्ती में नहीं आएगी कमी
5 hrs agoबावड़ियों की खूबसूरती देखनी है तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी और वास्तुकला कर देगी हैरान
8 hrs agoबाल्टी पर लग गए हैं खारे पानी के दाग तो यहां जानिए किस तरह करें साफ, छूट जाएगी सारी गंदगी
9 hrs agoबच्चों के लिए शाम की भूख के लिए कैसे बनाएं स्वादिष्ट क्रिस्पी आलू पेटीज? यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoगर्म पानी से नहाना सही या ठंडे से? जानिए रोज की इस आदत का शरीर पर कैसा पड़ता है असर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines