Bangle’s Market: शादी, सगाई या कोई भी फंक्शन हो, महिलाओं के लिए आउटफिट के साथ मैच करती सुंदर चूड़ियां हर लुक को परफेक्ट बनाती हैं. खासकर ब्राइडल चूड़ियां या ट्रेंडी बैंगल्स हर महिला की शॉपिंग लिस्ट में सबसे ऊपर होती हैं. दिल्ली में चूड़ियों की शॉपिंग का अपना ही मजा है, क्योंकि यहां आपको हर स्टाइल, रंग और डिजाइन की चूड़ियां बड़ी आसानी से मिल जाती हैं. लेकिन अक्सर लोग मार्केट्स के चक्कर लगाते हुए सही जगह नहीं खोज पाते या फिर बजट और क्वालिटी के बीच उलझ जाते हैं. इसलिए अगर आप भी दिल्ली में शादी या फंक्शन के लिए परफेक्ट चूड़ियां खरीदने का सोच रही हैं, तो आपको सही मार्केट्स और शॉप्स की जानकारी होना जरूरी है. आइए जानते हैं दिल्ली की कुछ बेस्ट और ट्रेंडिंग मार्केट्स, जहां जाकर आप अपनी शादी, फंक्शन या खास मौके के लिए परफेक्ट चूड़ियां चुन सकती हैं.
दिल्ली चूड़ी मार्केट | Bangle Markets in Delhi
चांदनी चौक (पुरानी दिल्ली)
दिल्ली का सबसे मशहूर चूड़ी बाजार, जहां पारंपरिक से लेकर ब्राइडल चूड़ा और कड़े तक हर तरह की वैराइटी मिलती है. इसके साथ ही यहां पर चूड़ियों की कीमतें भी काफी किफायती होती है और डिजाइन की भरमार रहती है. आप चाहें तो यहां जाने का सोच सकते हैं.
लाजपत नगर बाजार (साउथ दिल्ली)
यहां फैशनेबल और ट्रेंडी चूड़ियां, कड़े और चूड़ा सेट्स का बड़ा कलेक्शन मिलता है. शादी के लिए यह जगह बहुत ही बेस्ट है. यहां आपको साभी दाम की चूड़ियां आसानी से मिल जाएगी.
ये भी पढे़ं-Hand Accessories: शादी में जाना है लेकिन नहीं लगाना चाहतीं मेहंदी, ट्राई करें ये हैंड एक्सेसरीज
सदर बाजार (पुरानी दिल्ली)
थोक और खुदरा दोनों में खरीदारी के लिए बेहतरीन जगह. यहां ग्लास, मेटल और लैक की चूड़ियां बहुत सस्ते दामों में मिलती हैं. साथ ही यहां आपको चूड़ियों को साथ कढ़ें के भी बहुत ही सुदंर कलैक्शन मिल जाएगें.
हनुमान मंदिर चूड़ी बाजार (कनॉट प्लेस)
यह छोटा लेकिन बहुत लोकप्रिय बाजार है जहां सुंदर लैक और मेटल चूड़ियां मिलती हैं. मंदिर के पास स्थित होने के कारण यहां धार्मिक और पारंपरिक डिजाइन ज्यादा मिलते हैं. आप अगर चाहें तो यहां जाने का सोच सकते हैं
साथ ही सुंदर सी चूड़ियों को ले सकते हैं.
राजौरी गार्डन बाजार (वेस्ट दिल्ली)
यहां मॉडर्न और हाई-क्वालिटी चूड़ियां व कड़े मिलते हैं. ब्राइडल सेट्स से लेकर रोजमर्रा की फैशन ज्वेलरी तक सब कुछ एक ही जगह पर उपलब्ध है. साथ ही दाम भी काफी किफायती होते हैं. आप चाहें तो यहां जाने के प्लान कर सकते हैं.
ये भी पढे़ं- Trending Hairstyle: शादी में जाना है तो इस तरह बना लीजिए बाल, Hairstyle देख सभी पूछेंगे कहां से बनवाया
संबंधित खबरें
वॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
2 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
3 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
3 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
5 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
6 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
7 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
9 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines