News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Wedding Fashion: शादी का मौसम आते ही खुशियों और तैयारियों का दौर शुरू हो जाता है. कपड़ों से लेकर ज्वेलरी तक, हर चीज़ को खास बनाने की कोशिश की जाती है. लेकिन जब बात मेहंदी की आती है, तो कुछ लोग इसे लगाना पसंद नहीं करते हैं. अगर आप भी उन्हीं में से हैं जो अपने हाथों में मेहंदी (Mehndi) नहीं लगाना चाहते, तो चिंता की बात नहीं है. आइए जानते हैं ऐसी खूबसूरत एक्सेसरीज (Hand Accessories) के बारे में, जिन्हें पहनकर आप बिना मेहंदी लगाए भी अपने हाथों को शादी के लुक के लिए आकर्षक बना सकती हैं.
आप चाहें तो शादी में इस मेहंदी के ट्रेंड को भी फॉलो कर सकती हैं. ये दिखने में काफी सुंदर और अलग सी लगती है, साथ ही आपके लुक में भी जान भर देती है. ये स्टोन आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे जिन्हें आप अपना सकती हैं.
कुंदन मेहंदी का चलन जोरों-शोरों पर है. ऐसे बहुत से लोग हैं जो मेहंदी लगाना पसंद नहीं करते हैं. अगर आप भी उन्हीं में से हैं, तो आप इस तरह से अपने हाथों को कुंदन मेहंदी की मदद से सजा सकती हैं और अपने लुक को और भी निखार सकती हैं.
शादी हो या कोई भी फंक्शन, मेहंदी हाथों में रौनक ला देती है. अगर आप मेहंदी लगाने की शौकीन नहीं हैं, तो आप इस तरह की हैंड चेन ले सकती हैं. ये आपके हाथ को भरा हुआ दिखाएगी, साथ ही लुक को और भी निखार देगी.
हाथ फूल शादियों में काफी ज्यादा सुंदर लगते हैं. अगर आप चाहें, तो मेहंदी की जगह हाथ फूल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं. ये काफी आकर्षक और पारंपरिक लुक देता है.
आप चाहें तो आलता मेहंदी स्टोन डिजाइन को अपना सकती हैं. ये बहुत ही सुंदर लगती है, साथ ही लुक को निखारने में काफी ज्यादा मददगार होती है.
ये भी पढ़ें- Relationship Tips: शादी में कितना Age Difference है सही, आइए जानते हैं क्या कहते हैं एक्सपर्ट
न्यूज 24 पर पढ़ें लाइफस्टाइल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।