हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

2,010 रुपये में घर ले जाएं AC, गर्मी शुरू होने से पहले AC पर बंपर छूट, यहां जानें सब कुछ

विज्ञापन
Best Affordable AC, Panasonic 1.5 Ton 5 Star Inverter Split AC, LG 1.5 Ton 5 Star Inverter Split AC, Voltas 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC, Blue Star 1.5 Ton 5 Star Inverter Split AC

Best Affordable AC: देशभर में जैसे-जैसे पारा बढ़ रहा है घरों में पंखों व AC की सफाई होने लगी है। अगर आप इस सीजन नया AC लेना चाहते हैं तो अभी इसे लेने का सही समय है। कई कंपनियों ने सीजन की शुरूआत में ग्राहकों को लुभाने के लिए अपने एसी के दाम घटाए हुए हैं।

31 फीसदी तक की छूट, मौका हाथ से न जाए

आइए आपको वर्तमान में बाजार में मिल रहे कुछ किफायती एसी के बारे में बताते हैं। जो आपके बजट में भी आएंगे और इनकी परफॉर्मेंस भी दमदार है। इस लिस्ट में Panasonic, LG, Blue Star आदि कंपनियों के एसी हैं। आप अपनी पसंद का एसी चुनकर उसे ले सकते हैं। यह सभी एसी chrome shop, फ्लिपकार्ट, अमेजन पर उपलब्ध हैं।

और पढ़िए –Moong Dal Halwa Recipe: होली पर बनाएं हलवाई जैसा ‘मूंग दाल का हलवा’, ये है सही और आसान तरीका

विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

Panasonic 1.5 ton 5 star inverter Split AC

Panasonic 1.5 Ton 5 Star Twin Cool Inverter Split Smart AC Voice Assistant के साथ आता है यानि आप दूर बैठकर इसे ऑन-ऑफ ठंडा कम-ज्यादा भी कर सकते हैं। इसमें Copper Condenser है जो इसे कई साल चलते रहने की क्षमता देता है। क्रोम पर इसकी कीमत 42,690 रुपये है। मात्र 2,010 रुपये प्रति माह किश्त पर भी आप इसे घर ले जा सकते हैं। क्रोम की साइट के मुताबिक एसी की ओरिजनल कीमत 61,990 रुपये है। जो लोगों के लिए 31 फीसदी छूट पर उपलब्ध है।

विज्ञापन

LG 1.5 Ton 5 Star Inverter Split AC

LG 6 in 1 Convertible 1.5 Ton 5 Star आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस युक्त ड्यूल इन्वर्टर एसी है। बिजली चले जाने के बाद यह इन्वर्टर पर चल सकता है। इसमें वाई-फाई है। इसकी कीमत मात्र 43,990 रुपये है। वहीं, 2071 रुपये प्रतिमाह में आप इसे अपने घर ले जा सकते हैं। क्रोम की साइट के मुताबिक इसे घर ले जाने की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके लिए आपको अलग से 1199 रुपये देने होंगे। साइट के मुताबिक इसकी ओरिजनल कीमत 77,990 है। यह 44 फीसदी छूट के साथ ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।

Voltas 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC

विज्ञापन

Voltas 1.5 Ton 3 Star Split Inverter AC – मार्केट में भारी डिमांड पर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पांच में से इसकी रेटिंग 4.35 है। यह मात्र 33,990 रुपये में उपलब्ध है। इसमें Auto Restart सुविधा है। हर बार इसका तापमान सेट करने की जरूरत नहीं पड़ती। स्लीप मोड में तापमान सेट करने के लिए ऑटो एडजस्ट है। जिससे आपकी नींद खराब नहीं होगी। फ्लिपकार्ट की साइट के मुताबिक इसकी ओरिजनल कीमत 55, 490 है यह 38 फीसदी छूट के साथ दिया जा रहा है। इसके आखिरी कुछ पीस ही बचें हैं।

और पढ़िए –Cause of Dandruff In Hair: इन 5 गलतियों से बालों में भर जाते हैं डैंड्रफ, कहीं आप तो नहीं कर रहे….

विज्ञापन

Blue Star 1.5 Ton 5 Star Inverter Split AC

Blue Star 5 in 1 Convertible 1.5 Ton 5 Star इन्वर्टर एसी है। इसमें कॉपर कंडेनसर है। यह मात्र 45,990 रुपये में उपलब्ध है। इसमें स्लीप मोड, ऑटो एडजस्ट जैसे फीचर हैं। रिमोट से तापमान कम-ज्यादा करने की सुविधा है।

विज्ञापन

और पढ़िए – लाइफस्टाइल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola