हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

चाहते हैं जल्दी वेट लॉस करना? खाएं ये बीज, कुछ ही दिन में हो जाएंगे स्लिम फिट

Weight Loss: ऐसे बहुत से लोग हैं जो यह नहीं जानते कि वेट लॉस करने के लिए क्या खाना ज्यादा बेहतर है. अगर आप भी इन्हीं में से हैं, तो आइए जानते हैं कि कौन-सी बीजें (सीड्स) ऐसी हैं, जिनका आपको सेवन जरूर करना चाहिए.

विज्ञापन
ये 5 बीज बना सकते हैं आपको स्लिम. Image Source Pexels, Freepik

Weight Loss: आज के समय में बहुत से लोग ओवरवेट ( OverWeight) हैं और अपना वजन कंट्रोल (Weight Control) नहीं कर पाते. कुछ तो ऐसे हैं जो जिम से लेकर योग तक सब कुछ कर लेते हैं, लेकिन फिर भी कोई खास फर्क नहीं दिखता. वहीं कुछ लोग वजन कम करने के लिए दवाइयों का सहारा लेने लगते हैं. अगर आप भी इन्हीं में से हैं, तो आज से ही यह करना बंद कर दें. आइए जानते हैं कि आप कैसे 5 तरह की सीड्स (Healthy Seeds) की मदद से वजन घटा सकते हैं, खुद को स्लिम-फिट बना सकते हैं और साथ ही शरीर को जरूरी पोषण भी दे सकते हैं.

वजन घटाने के लिए अपनाएं ये 5 बीज

चिया सीड्स

अगर आप रोजाना चिया सीड्स का सेवन करते हैं, तो यह आपके वेट लॉस में काफी मदद कर सकता है. इसमें फाइबर (Fiber) ओमेगा-3 फैटी एसिड (Omega 3 Fatty Acid) भरपूर मात्रा में होते हैं, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराते हैं. इससे ओवरईटिंग (Over Eating) नहीं होती और वजन घटाने में मदद मिलती है.

अलसी के बीज

अलसी में लिगनन और फाइबर होते हैं, जो मेटाबोलिज्म (Metabolism) को तेज करते हैं और फैट बर्निंग (Fat Burning) में सहायता करते हैं. आप इन्हें पाउडर बनाकर स्मूदी या दही में मिलाकर खा सकते हैं. कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आने लगेगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Curry Leaves Benefits: बासी मुंह करी पत्ता चबाने पर शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानकर हो जाएंगे हैरान

सूरजमुखी के बीज

सूरजमुखी के बीज विटामिन E, (Vitamin E) हेल्दी फैट्स (Healthy Fats) और प्रोटीन (Protein) से भरपूर होते हैं. ये भूख को कंट्रोल करने में मदद करते हैं और वजन घटाने में सहायक साबित होते हैं.

विज्ञापन

कद्दू के बीज

कद्दू के बीजों में जिंक, मैग्नीशियम (Magnesium) और हेल्दी फैट्स मौजूद होते हैं. ये मसल्स बिल्डिंग में सहायक होते हैं और मेटाबोलिज्म (Metabolism) को बेहतर बनाते हैं, जिससे वजन नियंत्रित रहता है.

हेम्प सीड्स

हेम्प सीड्स में हाई-क्वालिटी प्रोटीन और ओमेगा फैटी एसिड्स होते हैं, जो भूख को कम करने में मदद करते हैं. यह मसल्स (Muscles) के लिए भी फायदेमंद हैं और नियमित सेवन से वजन कम करना आसान हो जाता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- How to care for a curry leaf plant: घर में लगा हुआ करी पत्ता मुरझा गया है? बस एक बार पेड़ में डाल दे ये दूध जैसी दिखने वाली चीज

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola