Side Effects Of Using Besan: हर कोई चाहता है कि वह खूबसूरत दिखे और इसके लिए वह कई तरह के प्रयास भी करते हैं। फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष, ग्लोइंग स्किन पाने के लिए कोई पार्लर जाता है तो कुछ लोग घरेलू नुस्खे अपनाते हैं। चेहरे पर बेसन लगाना उनमें से एक है। वैसे चेहरे पर बेसन लगाने के फायदे तो होते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके नुकसान भी हैं। आइए जानते हैं कि बेसन लगाने के क्या नुकसान हैं।
चेहरे पर खुजली और जलन होना
भारतीय किचन में आसानी से मिलने वाला बेसन हर कोई कभी न कभी तो अपने चेहरे में जरूर लगाता है, लेकिन अगर आप अधिक बेसन का उपयोग करते हैं तो इससे आपके चेहरे पर खुजली और जलन हो सकती है। इतना ही नहीं कई बार तो इससे आपकी स्किन छिल भी जाती है।
ये भी पढ़ें- बालों में रूसी की समस्या से हैं परेशान, तो ये घरेलू नुस्खा आएगा काम!
पीएच लेवल होता है असंतुलित
बेसन में एसिड मौजूद होता है जो हमारी स्किन के लिए कई बार घातक साबित हो सकता है। इसे चेहरे पर लगाने से हमारी त्वचा का पीएच बिगड़ जाता है और चेहरे पर एलर्जी होने लगती है।
चेहरे पर दाने होना
जिन लोगों के चेहरे पर पिंपल्स होते हैं, उन्हें अपनी त्वचा पर बेसन नहीं लगाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि चेहरे में पिंपल्स होने के कारण स्किन सेंसिटिव हो जाती है और जब आप उसमें बेसन लगाते हैं तो तब आपके पिंपल्स छिल जाते हैं जिसकी वजह से आपको और पिंपल्स हो सकते हैं और आपकी स्किन भी लाल होने लगती है।
स्किन होती है ड्राई
अगर आप भी ग्लोइंग स्किन के लिए बेसन लगाते हैं तो ध्यान रहे कि इससे आपकी स्किन रूखी हो सकती है क्योंकि बेसन आपके चेहरे से ऑयल खींच लेता है और आपकी स्किन को ड्राई बना देता है।
ये भी पढ़ें- Beauty Hacks: सिर्फ 10 रुपये में दूर होगा गर्दन से लेकर कोहनी का कालापन!
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
तांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
2 hrs agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
2 hrs agoमहंगी साड़ी में सेफ्टी पिन से हो गए हैं छेद? बिना सिलाई ऐसे करें ठीक
3 hrs agoक्या करी पत्ते का तेल सफेद बालों को काला कर सकता है? जानिए कैसे बनाएं तेल
3 hrs agoबदलते मौसम में त्वचा पर होती है खुजली? नहाने के पानी में मिलाएं ये 2 चीजें
5 hrs agoघूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
19 hrs agoनेल एक्सटेंशन घर पर निकालने के ये हैक्स आएंगे काम, नहीं खर्चने पड़ेंगे पैसे
22 hrs agoटमाटर के पौधों पर लद जाएंगे फल, बस खाद डालते समय न करें ये गलतियां
1 day agoकरवाचौथ पर काली पड़ी पायल-बिछिया की करें सफाई, यहां जानिए तरीका
1 day agoदशहरा की मस्ती के बाद छाई है सुस्ती? ये ड्रिंक कर देगी आपको रिफ्रेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines